Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोविंदपुर में पेयजल विभाग में घर-घर जल संयोजन के लिए लगाया कैंप

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से पानी टंकी, शेष नगर में गोविंदपुर जलापूर्ति योजना अंतर्गत छूटे हुए घरों में नए कनेक्शन, अवैध कनेक्शन को वैध करवाने के साथ ही जिन घरों में पानी का कनेक्शन कटा हुआ था उसके लिए शनिवार को कैंप का आयोजन किया गया. इसके माध्यम से सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया. जल सहिया के द्वारा सभी समस्याओं को सूचीबद्ध किया गया. ज्ञात हो कि विगत दिनों उपायुक्त के जनता दरबार में जलापूर्ति संबंधित बहुत सारी समस्याएं जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह के द्वारा उठायी गयी थीं. फलस्वरूप उपायुक्त ने पेयजल विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ त्रिस्तरीय बैठक कर जल्द से जल्द कैंप लगाकर बचे हुए घरों में पानी का कनेक्शन देने का निर्देश दिया था. इसके तहत विभाग की ओर से गोविंदपुर जलापूर्ति योजना को पांच जोन में बांटकर यह कार्य किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-the-release-of-b-ed-entrance-exam-results-38000-students-are-waiting-for-counseling-the-enrollment-process-was-to-be-completed-by-june-28/">जमशेदपुर

: बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद 38 हजार छात्र कर रहे काउंसिलिंग का इंतजार, 28 जून तक ही पूरी करनी थी नामांकन प्रक्रिया
इस संबंध में जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने कहा कि गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बहुत से घरों में अभी तक पानी का कनेक्शन नहीं पहुंचा है. उन घरों में पानी का कनेक्शन पहुंचाना है. विगत दिनों बैठक के माध्यम से कैंप लगाने का आदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया था. इसके आलोक में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया, जो भी लोग आज कैंप में उपस्थित नहीं हो पाए हैं वे अपने पंचायत के जल सहिया या पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं. इस अवसर पर विभाग के एसडीओ अनुज सिन्हा, कनीया अभियंता आकाश जायसवाल, पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा, संगीता देवी, आर्य देवी, मुखिया रणजीत सिंह, सोनका सरदार, राखी सिंह सरदार, गिरिबाला लोहरा, शिवलाल लोहरा, उपमुखिया संगीता चौधरी, अमरजीत समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही