Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : झारखंड में तंत्र और लोक दोनों मजबूत हैं, सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी- बन्ना गुप्ता

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  विकलांगता मुक्त भारत के सपने को साकार करने के संकल्प के साथ मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ किया गया. शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह चेयर पर्सन हॉर्टिकल्चर सोसायटी जमशेदपुर रूचि नरेंद्र, स्वास्थ्य एवं आपदा मंत्री बन्ना गुप्ता एवं रामकृष्ण चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया गया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि समाज के नेक कार्य में सरकार भी सहयोग करेगी. पारसनाथ स्थित जैन तीर्थस्थल सम्मेद शिखर (जैन समाज) की चर्चा करते हुए आगे कहा कि झारखंड में तंत्र और लोक दोनों मजबूत है. झारखंड सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी, किसी दवाब के आगे नहीं झूकेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-conference-felicitated-asp-sumit-agarwal/">जमशेदपुर

: एएसपी सुमित अग्रवाल का मारवाड़ी सम्मेलन ने किया अभिनंदन

टाटा की सोंच का दायित्व निभा रहा मारवाड़ी समाज- रूचि नरेंद्रन

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए हॉर्टिकल्चर सोसायटी जमशेदपुर की चेयर पर्सन रूचि नरेन्द्रन ने मुख्य अतिथि के पद से कहा कि टाटा की सोच को आगे बढ़ाते हुए जिम्मेदार नागरिक जिम्मेदार शहर का दायित्व निभाते हुए मारवाड़ी समाज नेक कार्य कर रहा है. मारवाड़ी समाज द्वारा किये जा रहे रक्तदान और कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर की चर्चा करते हुए रूचि नरेन्द्रन ने कहा कि इस मानव सेवा के माध्यम से नयी जिंदगी देने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि जमशेदपुर एक अच्छा शहर हैं. यहां के लोग भी अच्छे हैं और जब भी अच्छे कार्य के लिए मुझे (रूचि नरेन्द्रन) बुलाया जायेगा, मैं प्रोत्साहन करने के लिए हमेशा साथ रहूंगी. उन्होंने कहा कि किसी की याद में नयी उड़ान एवं आत्म सम्मान देने का काम मारवाड़ी समाज कर रहा है. उन्होंने कहा कि समाजसेवा का कार्य हो या फिर बिजनेस महिलाओं को आगे आना चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ex-servicemen-welcomed-the-new-district-soldier-welfare-officer/">जमशेदपुर

: पूर्व सैनिकों ने नए जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी का किया स्वागत

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

[caption id="attachment_519955" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/c81675b9-399e-4c9f-a0a8-07d942d099b5-1-300x200.jpeg"

alt="" width="300" height="200" /> दिव्यागों को व्हील चेयर प्रदान करते स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता[/caption] मौके पर समाजसेविका सुधा गुप्ता, आलोक चौधरी, प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय चेतानी, प्रांतीय महामंत्री अरुण गुप्ता, कार्यक्रम संयोजिका मनीषा संघी, पूजा अग्रवाल, सचिव निधि अग्रवाल समेत समाज के कई गणमान्य उपस्थित थे. शाखा अध्यक्ष उषा चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से पैर एवं हाथ सिलीगुड़ी से आए टेक्निशियन जांच कर प्रदान करेंगे. जिस किसी का भी पैर या हाथ किसी कारणवश नहीं लग पायेगा. उन्हें शाखा द्वारा व्हीलचेयर प्रदान किया जाएगा. शिविर के पहले दिन शाखा द्वारा सरलाल ग्रुप के सौजन्य से जरूरतमंदों को 11 व्हील चेयर और पांच वॉकर दिया गया. मंच का सफल संचालन करते हुए पूजा अग्रवाल ने सुरभि शाखा को सहयोग करने के लिए सरलाल ग्रुप एवं रामकृष्ण चौधरी परिवार का आभार प्रकट किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन सचिव निधि अग्रवाल ने दिया. कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आगामी आठ जनवरी तक चलेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-providing-blankets-to-the-needy-in-the-bitter-cold-is-like-serving-humanity-dr-cbp-singh/">जमशेदपुर

: कड़ाके की ठंढ में जरूरतमंदों को कंबल प्रदान करना मानवता की सेवा के समान : डॉ सीबीपी सिंह
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही