Search

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज में छात्रों को मिली मेटैलिक बंधन की जानकारी

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग की ओर से प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित एकेडमिक लेक्चर सीरीज के तीसरे दिन मैटेलिक बंधन पर चर्चा हुई. इसमें जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज की केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ सुमन कुमारी मैटेलिक बंधन पर विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने पीडीएफ कॉपी भी स्टूडेंट्स के बीच शेयर किये. कॉलेज के साइंस को-ऑर्डिनेटर प्रो अरविंद प्रसाद पंडित ने बताया कि करीब 12 आमंत्रित प्रोफ़ेसर सेमेस्टर एक के पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए आयेंगे. इसे भी पढ़ें : खरगे">https://lagatar.in/pm-modi-could-not-stop-himself-after-listening-to-kharge-laughed-out-loud-in-parliament/">खरगे

की बात सुनकर पीएम मोदी खुद को रोक नहीं पाये, संसद में खिलखिलाकर हंसे
इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने किया. उन्होंने बताया कि इस सीरीज में शामिल सभी लेक्चर को पुस्तक के रूप में भी आईएसबीएन नम्बर के साथ प्रिंट कराया जाएगा, जो विद्यार्थियों के लिए लाभकारी साबित होंगे. एलबीएसएम कॉलेज ऐसा करने वाला कोल्हान यूनिवर्सिटी का पहला कॉलेज बन जायेगा. इस अवसर पर डॉ जया कच्छप, पुरुषोत्तम, विनय, बिनोद, विजय प्रकाश समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp