Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: मानगो में पड़ोसियों के बीच मारपीट में छिनतई का मामला दर्ज कराया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के बादशाह मैदान गौड़ बस्ती में सोमवार की रात 11 बजे पड़ोसियों के बीच आपस में मारपीट हो गयी. मारपीट की घटना के बाद एक पक्ष की ओर से चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामले में एक मत होकर मारपीट करने, गले से सोने की चेन छिनतई करने और हाथ से अंगूठी निकाल लेने का आरोप लगाया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-manzoor-alam-of-azadnagar-hanged-himself-as-soon-as-he-returned-from-dubai/">जमशेदपुर:

आजादनगर के मंजूर आलम ने दुबई से लौटते ही लगायी फांसी

इन्हें बनाया गया है आरोपी

पूरे मामले में मानगो गौड़ बस्ती आदर्शनगर के रहने वाले अज्जु गोप ने मामला दर्ज कराया है. मामले में आरोपी विश्वजीत गौड़, अमित गोप, प्रकाश गोप और सुरेश गोप को बनाया गया है. घटना के बारे में अज्जु गोप ने पुलिस को बताया कि वह रात के 11 बजे बादशाह मैदान के बगल से अपने घर की तरफ जा रहा था, इसी बीच आरोपियों ने घेर लिया और मारपीट की. घटना के बाद अज्जु सीधे मानगो थाने पर पहुंचा और घटना की लिखित शिकायत की. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-public-interest-litigation-filed-in-high-court-in-maximizen-case/">जमशेदपुर:

मैक्सीजोन मामले में हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही