Search

 
 
 

जमशेदपुर: मानगो में बिल्डर तीन मंजिल का नक्शा पास करा बना रहे पांच मंजिली इमारत

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : मानगो में नगर निगम क्षेत्र में नक्शे का उल्लंघन करते हुए बड़े पैमाने पर बहुमंजिला इमारतें बनाई जा रही हैं. तीन और चार मंजिल की इमारत का नक्शा मंजूर कराने के बाद पांच और छह मंजिला फ्लैट बनाए जा रहे हैं. निगम के इंजीनियर इस पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. नियमानुसार इंजीनियरों को निर्माणाधीन इमारतों पर नजर रखनी है कि वह कितनी ऊंची बन रही हैं. नक्शे का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है. लेकिन मानगो नगर निगम के इंजीनियरों की लापरवाही के चलते नियमों की अवहेलना की जा रही है. इसे भी पढ़ें: आतंकियों">https://lagatar.in/union-minister-giriraj-singh-tops-the-hit-list-of-terrorists-disclosed-in-ib-report/">आतंकियों

की हिट लिस्ट में सबसे ऊपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, IB की रिपोर्ट में खुलासा

मानगो में बनी थी 35 अवैध इमारतों की सूची, नहीं हुई कार्रवाई

मानगो में जब मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति थी तो समिति के इंजीनियरों ने सर्वे कर 35 अवैध इमारतों की सूची तैयार की थी. इन पर कार्रवाई का खाका तैयार हुआ था. लेकिन, आज तक कार्रवाई नहीं हो सकी है. इससे बिल्डरों के हौसले बुलंद हैं. वह लगातार नियमों का उल्लंघन करते हुए बहुमंजिला इमारतें बना रहे हैं. हाल ही में डीसी विजया जाधव के निर्देश पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने अपने इलाके में तो कार्रवाई की, लेकिन मानगो नगर निगम इलाके में कार्रवाई नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें: 25">https://lagatar.in/25-thousand-crore-scam-cm-orders-inquiry-against-former-jsirc-chairman-and-others/">25

हजार करोड़ का घोटाला : CM ने दिये JSIRC के पूर्व चेयरमैन व अन्य के खिलाफ जांच के आदेश
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही