Search

जमशेदपुर : 27 अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद किए जाने के विरोध में जिले के अल्ट्रासाउंड सेंटर 27 को रहेंगे बंद

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिले के 27 अल्ट्रासाउंड सेंटर हाई कोर्ट के आदेश के बाद बंद किए जाने का इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन ने विरोध किया है. विरोध स्वरूप सभी रेडियोलॉजिस्ट 27 को कोई काम नहीं करेंगे. जिसके कारण जिले के सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर 27 अप्रैल को बंद रहेंगे. उक्त जानकारी आईएमए जमशेदपुर चैप्टर के सचिव डॉ. सौरभ चौधरी ने दी. उन्होंने कहा कि इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन की मांगों का इंडियन मेडिकल एसोसिएशन समर्थन करता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-license-of-five-pds-shops-in-the-district-has-been-cancelled/">जमशेदपुर

: जिले की पांच पीडीएस दुकानों का लाइसेंस किया गया रद्द

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं संचालक

डॉ. सौरभ चौधरी ने बताया कि इस मामले में अगर जिला प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई नहीं की गई. साथ ही हाई कोर्ट में उचित पहल नहीं की गई तो आने वाले दिनों में जिले के सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर अनिश्चितकाल तक बंद रह सकते हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक गलतियों का खामियाजा सेंटर संचालक क्यों भुगतें. जिन शर्तों के साथ अनुज्ञप्ति प्रदान की गई थी. उन सभी शर्तों का संचालकों ने पालन किया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lucknow-office-bearers-and-workers-welcomed-in-tata-motors-workers-union/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में लखनऊ पदाधिकारी एवं कर्मियों का स्वागत 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp