Search

 
 
 

जमशेदपुर : मणिपुर की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने अर्धनग्न होकर निकाला आक्रोश मार्च, फूंका पुतला

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : मणिपुर में महिलाओं को निवर्त्र कर घिनौनी हरकक के विरोध में आंदोनरत कांग्रेस पार्टी ने रविवार को कार्यकारी जिलाध्यक्ष (नगर) धर्मेंद्र सोनकर के निर्देशन व जिला सचिव राजा सिंह के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला. अर्धनग्न होकर काला फीता बांध कर बिरसानगर थाना गुड़िया मैदान से बारीडीह गोलचक्कर तक पैदल मार्च किया तथा केंद्र सरकार का पुतला दहन किया. मौके पर धर्मेंद्र सोनकर ने कहा की मणिपुर में हुई घटना का वीडियो देखकर पूरा देश शर्मसार है. जो मणिपुर बनाम राजस्थान या कहीं और भी करने की घिनौनी कोशिश कर रहे है. उन्होंने वैसे लोगो से सवास किया क्या उन राज्यों में 79 दिन बाद तक सबकुछ जानते हुए मुख्यमंत्री मौन रहा, क्या इतने दिनों बाद गिरप्तारी हुई, क्या इतने दिनों बाद मालूम चला कि ऐसे एक नहीं सैकड़ो मामले हैं. 79 दिन तक दिन गृह मंत्री और महिला विकास मंत्री चुप रहे. 78 दिन प्रधानमंत्री मौन रहे. सुप्रीम कोर्ट के दखल देने के बाद मौन तौड़ा तथा केवल 36 सेंकेड बोले. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-green-gladiators-became-the-winner-of-jgl-tournament-2023-season-six/">जमशेदपुर

: जेजीएल टूर्नामेंट 2023 सीजन छह का विजेता बना ग्रीन ग्लेडियेटर्स

मणिपुर के भाजपा प्रभारी झूल रहे झूला

जिला उपाध्य्क्ष बब्लू झा ने कहा कि महिला आयोग की सदस्य खुश्बू सुंदर रील बना रही है. भाजपा के मणिपुर प्रभारी संबित पात्रा झूला झूल रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुकेश के संगीत का लुत्फ उठा रहे हैं. मणिपुर में ढाई महीने से हिंसा थमी नहीं है. पुतला दहन आक्रोश कार्यक्रम में परितोष सिंह, राजा सिंह राजपुत्, सुल्तान अहमद, जिला सचिव जनाब रिजवी, संजीव रंजन, अमित दुबे, अफसर चिंटू, अहमद सफी बादशाह, अजितेश् उज्जैन, अमित दुबे, शशि भूषण प्रसाद, सीनू रेड्डी, हरे कृष्णा लोहार, मनीष मार्डी, गोविंद बगधल, आसिफ, चिनु, इमरान, रतन, गौतम रविदास, जावेद जमाल, प्रिंस मोहसीन, सोहन शर्मा, पीयूष अग्रवाल, पवन सिंह,  अख्तर हुसैन, सिकंदर खान, गुलाम अली, शाजादा सलीम, धीरज सिंह, राजू सरकार, टीजे नायर, गौतम रविदास, राजकुमार दास, कृष्णा दास, आजम शफी, मो. बादशाह, उत्तम मुखी, देवराज, प्रिंस मासी, अजय मासी, जुबेर, संदीप कुमार, राहुल कुमार, विशाल कुमार, अशोक कुमार, अशोक गोराई समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-ddc-did-a-surprise-inspection-of-mgm-hospital-superintendent-deputy-superintendent-and-hospital-workers-arrived-on-the-run-on-sunday/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पताल का डीसी-डीडीसी ने किया औचक निरीक्षण, रविवार के दिन भागे-भागे पहुंचे अधीक्षक-उपाधीक्षक व अस्पतालकर्मी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही