Jamshedpur (Rohit kumar) : साकची थाना अंतर्गत गंडक रोड में शुक्रवार शाम वॉकिंग कर रही 55 वर्षीय कृष्णा देवी बाइक सवार अपराधियों ने धक्का देकर गले से सोने की चेन छीन ली. सड़क पर गिरने से कृष्णा देवी घायल हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. इधर, परिजनों ने कृष्णा देवी को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है. कृष्णा देवी का हाथ टूट गया है.
जमशेदपुर : साकची में महिला को धक्का मारकर छीन ली गले की चेन, हाथ टूटा
Leave a Comment