Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: परसुडीह के सरजामदा में पिस्टल सटाकर 6 लाख की रंगदारी मांगनेवाला गया जेल

Jamshedpur (Ashok kumar) : परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा में पिस्टल सटाकर बागबेड़ा के अशोक कुमार से छह लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में परसुडीह पुलिस ने आरोपी अविनाश कुमार को गिरफ्तार करके बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 19 जुलाई की शाम को घटना के बाद ही परसुडीह पुलिस ने अविनाश को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पुलिस 24 घंटे के बाद भी उसके पास से हथियार बरामद नहीं कर पायी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-hirom-of-dimna-chowk-dies-during-pilgrimage-in-himachal-pradesh/">जमशेदपुर:

डिमना चौक के हरिओम की हिमाचल प्रदेश में तीर्थयात्रा के दौरान मौत

क्या था मामला

बागबेड़ा के रहने वाले अशोक कुमार 19 जुलाई को अपनी जमीन की चहारदीवारी करवा रहे थे. इस बीच ही सरजामदा का अविनाश वहां पर पहुंच गया था और चहारदीवारी तोड़ने क साथ-साथ छह लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी थी. रंगदारी नहीं देन पर अशोक कुमार पर पिस्टल तान दिया था. हालाकि घटनास्थल के आस-पास के लोगों ने कहा था कि फायरिंग भी हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि फायरिंग नहीं की गयी है. मामले को घंटों बाद भी दबाने का प्रयास पुलिस की ओर से किया जा रहा था, लेकिन मामला एसपी के विजय शंकर तक पहुंच जाने के कारण पुलिस ने मामला दर्ज कर किया और आरोपी को जेल भेजा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-raping-a-girl-who-went-to-the-fair-at-manushmudia-ashram-acquitted/">जमशेदपुर:

मेला घुमने गयी युवती से मानुषमुड़िया आश्रम में दुष्कर्म का आरोपी बरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही