Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: श्री बालाजी अन्नपूर्णा मध्याह्न भोजन योजना में जनता को पांच रुपये में मिलेगा भरपेट खाना

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  जमशेदपुर के जरूरतमंद लोगों को पांच रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने की विधायक सरयू राय की योजना आज से शुरू हो गई. बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय में ‘‘श्री बालाजी अन्नपूर्णा मध्याह्न भोजन’’ का शुभारंभ पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती ने किया. उन्होंने इस योजना को जरूरतमंदों के लिये महत्वाकांक्षी बताया. योजना के पहले दिन 150 से अधिक लोगों ने पांच रुपये का शुल्क देकर भोजन ग्रहण किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट एवं सभी गणमान्य व्यक्तियों ने भी उसी गुणवत्ता का भोजन पांच रुपये का कूपन कटाकर किया जो प्रत्येक दिन आने वाले लोगों को परोसा जाएगा. इससे पहले साकची शीतला मंदिर के विनोद पांडेय, विपीन झा, हरेन्द्र तिवारी, संजय तिवारी ने पूजन एवं मंत्रोच्चारण करवाया.

प्रत्येक दिन दोपहर 12 से 2 बजे तक भोजन उपलब्ध रहेगा

विधायक सरयू राय ने बताया कि ‘श्री बालाजी अन्नपूर्णा मध्याह्न भोजन’ योजना  विगत 15 फरवरी से ट्रायल के तौर पर संचालित हो रही थी. इस योजना के तहत कोई भी जरूरतमंद या इच्छुक व्यक्ति पांच रुपये शुल्क देकर टोकन प्राप्त कर भरपेट भोजन कर सकेगा. प्रत्येक दिन दोपहर 12 से 2 बजे तक भोजन उपलब्ध रहेगा. भोजन में दाल-भात, सब्जी, आचार आदि होगा. प्रत्येक दिन सब्जी के मेन्यु में बदलाव किया जाएगा. शुरुआत में 100 लोगों को भोजन कराने का लक्ष्य रखा गया है. एक महीने के बाद स्थिति का आकलन करते हुए इसमें बदलाव किया जाएगा. भोजन बनाने परोसने और साफ-सफाई रखने की जिम्मेदारी स्थानीय तीन महिलाएं करेंगी. आज का भोजन बनाने में भारतीय जनतंत्र मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं ने भी योगदान दिया. इसे भी पढ़ें: यूक्रेन">https://lagatar.in/embassy-advisory-issued-for-indian-students-living-in-ukraine-asked-to-leave-the-country-soon/">यूक्रेन

में रह रहे भारतीय छात्रों के लिए दूतावास की एडवाइजरी जारी, जल्द देश छोड़ने को कहा

लोगों ने सरकार की दाल-भात योजना से बेहतर बताया

आम लोगों ने भोजन ग्रहण करने के बाद इसकी सराहना की और कहा कि पांच रुपये की सरकार की दाल-भात योजना से यह योजना काफी बेहतर है. श्री बालाजी अन्नपूर्णा मध्याह्न भोजन के तहत परोसा गया खाना काफी स्वादिष्ट है और इसमें आत्मीयता और स्नेह का भाव दिखाई दे रहा है. यह योजना जरूरतमंद लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी. इसकी देखरेख विधायक सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह,  टी राजु राव एवं अशोक कुमार सहित अन्य लोग कर रहे हैं.

ये लोग थे मौजूद

[caption id="attachment_249321" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/20jsr9.jpg"

alt="" width="600" height="277" /> भोजन के लिये रुपया देकर कूपन लेते महंत विद्यानंद सरस्वती.[/caption] चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया, समाजसेवी व्यवसायी रमेश अग्रवाल, दिलीप गोयल, अरूण बांकरेवाल, उमेश साह, सुनील बागडोरिया, नीतेश धूत, मनोज कांवाटिया, अशोक गोयल सहित भाजमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, हरेराम सिंह, संजीव आचार्य, आकाश साह, धमेन्द्र प्रसाद, राजेश झा, राजेश कुमार झा, चन्द्रगुप्त सिंह, पप्पु सिंह सूर्यवंशी, भाजमो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजु सिंह, मिष्टु सोना, किरण सिंह, वंदना नामता, काकुली मुखर्जी, पुतुल सिंह, किरण देवी, सुनीता सिंह, रंजीता राय, सीता सिंह, नंदिता गागराई, शारदा, ज्योति, खुशबू देवी, मनोरमा, शिवानी, सरस्वती, नीतु देवी प्रमुख थीं. इसे भी पढ़ें:बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-gudabanda-police-beat-up-youth-for-mobile-theft-admitted-to-chc/">बहरागोड़ा

: गुड़ाबांदा पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को पीटा, सीएचसी में भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही