Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में कंपनी ने बिना नोटिस चार परिवार को घर से निकाला

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत कृष्णा रोड स्थित चार क्वार्टर में रह रहे परिवारों को बिना नोटिस घर से बाहर निकाल दिया गया. ये परिवार बीते बीस सालों से उक्त क्वार्टर में रह रहे थे. पीड़ित परिवार ने टाटा स्टील पर घर से निकालने का आरोप लगाया है. क्वार्टर नंबर 59 निवासी सुनीता सिंह ने बताया कि वह प्राइवेट काम कर जीवन यापन करती है और बीत 20 सालों से उक्त क्वार्टर में रह रही है. आज 40-50 की संख्या में लोग पहुंचे जो खुद को टाटा स्टील का अधिकारी बता रहे थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jmm-leader-sanjay-performed-havan-for-the-release-of-hemant/">जमशेदपुर

: झामुमो नेता संजय ने हेमंत की रिहाई के लिए किया हवन
सभी ने मिलकर घर से सामान बाहर फेंकना शुरु कर दिया. बच्चों ने फोन पर घटना की सूचना दी. सूचना पाकर वह मौके पर पहुंची तब तक सभी सामान निकाल चुके थे. उन्होंने पड़ोस में रहने वाले प्रेम कुमार, शंभूनाथ सिंह और रेशमी हाइबुरू के घर से भी सामान बाहर फेंक दिया और घर को सील करते हुए एक नोटिस चिपका दिया. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congresss-nyaya-yatra-rahul-gandhi-will-hold-a-road-show-in-palamu-garhwa-on-14-15-february/">कांग्रेस

की न्याय यात्रा , राहुल गांधी 14-15 फरवरी को पलामू-गढ़वा में करेंगे रोड शो

खुले आसमान के नीचे रहने को विवश

सुनीता ने बताया कि घर से निकाले जाने से अब उनका परिवार सड़क पर आ गया है. वे लोग खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गए है. अगर कंपनी को उनका घर खाली कराना था तो वे लोग पहले नोटिस कर देते पर बिना नोटिस के ही घर को खाली करा दिया गया. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/on-modis-claim-of-bjp-winning-370-seats-in-lok-sabha-elections-congress-said-is-this-secret-hidden-in-evm/">लोकसभा

चुनाव में भाजपा के 370 सीट जीतने के मोदी के दावे पर बोली कांग्रेस, क्या यह राज EVM में छिपा है…

जमशेदपुर : मानगो में दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Mango-Nasha.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत दाईगुट्टू रोड नंबर एक निवासी नेपाली यादव और उनके पड़ोसी के घर बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया. चोरों ने नेपाली यादव के घर से 30 हजार नकद और 30 हजार रुपयों के जेवर की चोरी कर ली जबकि पड़ोसी के घर से एक मोबाइल की चोरी की गई है. इधर, मंगलवार को पीड़ित मानगो थाना में शिकायत करने पहुंचे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-sidhgora-the-company-evicted-four-families-from-their-house-without-notice/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा में कंपनी ने बिना नोटिस चार परिवार को घर से निकाला
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरु की. पूछताछ के दौरान लोगों ने पुलिस को बताया पास ही एक खंडहरनुमा घर में आसमाजिक तत्व के लोगों को जुटान होता है जो नशे का सेवन करते है. इसके बाद पुलिस ने खंडहर पर छापेमारी की जहां से तीन युवकों को नशे का सेवन करते हुए पकड़ा गया. पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गई जहां सभी से पूछताछ की जा रही है. इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कई नशेड़ी नशा करने को लेकर चोरियां करते है. इन नशेड़ियों से पूरा इलाका परेशान है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही