Search

 
 
 

जमशेदपुर: सुंदरनगर में कांग्रेसियों ने स्लैब मरम्मत कर बनाया आवागमन लायक

 
Jamshedpur (Ashok kumar) :  सुंदरनगर से नामोटोली की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क के ठीक टर्निंग पर करीब तीन साल से स्लैब टूटा हुआ था. इससे आये दिन लोग दुर्घटना का शिकार होते थे. इस तरफ कांग्रेसियों का ध्यान गुरुवार को गया और टूटे स्लैब की मरम्मत कर उसे आवागमन के लायक बना दिया है. इलाका जुगसलाई विधानसभा में आता है. बावजूद किसी भी जनप्रतिनिधि की ओर से इस दिशा में पहल नहीं की गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-manish-was-released-on-bail-five-days-before-tinkus-murder/">जमशेदपुर:

टिंकू की हत्या के पांच दिन पहले ही जमानत पर छूटा था मनीष

सुंदरनगर थाना क्षेत्रीय कमेटी ने की पहल

स्लैब मरम्मत कराने के बाद राजा कालिंदी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को भी इस दिशा में पहल करनी चाहिये. आम लोगों की समस्या को दरकिनार करने वाले ऐसे मतलबी जनप्रतिनिधियों को आने वाले दिनों में जनता सबक भी सिखाने का भी काम करेगी.

इन्होंने दिया सक्रिय योगदान

सुंदरनगर थाना क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के राजा कालिंदी, अमित महतो, विजय कालिंदी, सुनील कर्मकार, आशीष कालिंदी, विशाल, गौरव हांसदा, संजय खैरवार उर्फ सनी, राहुल डे, लखी कर्मकार, राजू शर्मा, राजा कर्मकार, विनोद लोहरा, अर्जुन अग्रसडी, वीरेंद्र बिरौली, विशाल बनर्जी, बहादुर कालिंदी ने सक्रिय योगदान दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-attempt-to-burn-a-woman-of-bagbera-by-sexually-exploiting-her/">जमशेदपुर:

बागबेड़ा की महिला का यौन शोषण कर जलाने का प्रयास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही