Search

 
 
 

जमशेदपुर : सुंदरनगर के रूगड़ीडीह में पड़ोसी ने टेंपो में आग लगायी तो लोगों ने बांधकर पीटा

 
Jamshedpur : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के रूगड़ीडीह गांव में छोटी सी विवाद को लेकर पड़ोसी मानस हाजरा ने मनोज पांडेय की टेंपो में आग लगा दी. हालांकि घटना को किसी ने देखा नहीं था, लेकिन उससे विवाद होने के कारण मनोज ने उसी को आरोपी बनाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके पहले लोगों ने मानस हाजरा को टेंपो में ही बांधकर पिटायी की और पुलिस को सौंप दिया. मामले में सोमवार की देर रात आपस में समझौता हो जाने की बात सामने आयी है. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-singhbhumi-kshatriya-mahasabha-met-former-mla-arvind-singh/">खरसावां

: सिंहभूमी क्षत्रीय महासभा ने पूर्व विधायक अरविंद सिंह से की मुलाकात

शराब के नशे में धुत था मानस हाजरा

[caption id="attachment_348537" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Sundarnagar-Tempo-1-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> टेंपो में रस्सी से बंधा मानस हाजरा.[/caption] जब लोग उसकी पिटायी कर रहे थे, तब मानस हाजरा शराब के नशे में धुत था. मनोज पांडेय का कहना है कि उसने घर के सामने सड़क पर मोरम मिट्टी गिराई थी. इसी को लेकर आरोपी पक्ष के लोगों ने विरोध जताया था. इसी विवाद में टेंपो को आग लगायी गयी है. पूरे मामले में सामाजिक स्तर पर समझौता करवाने की सूचना मिली है. आरोपी पक्ष के लोग मनोज पांडेय को क्षतिपूर्ति का हर्जाना देने को तैयार हैं. इसके लिये मंगलवार की दोपहर एक बजे तक का समय मांगा गया है. क्षतिपूर्ति नहीं देने पर उसके खिलाफ पुलिस भी कार्रवाई करेगी और सामाजिक स्तर पर भी उसे दंडित किया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही