Search

 
 
 

जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी मे उठा चक्रवात का रूख ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ की ओर

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड में इन दिनों मानसून कमजोर पड़ गया है. इसका कारण बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का कमजोर पड़ना है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक्टिव चक्रवात अभी कमजोर पड़ गया है. साथ ही उसका रुख उत्तरी ओडिसा एवं छत्तीसगढ़ की ओर हो गया है. जिसके कारण झारखंड में वर्षा औसत हो रही है. उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति आगामी 9 जुलाई तक रहेगी. 10 जुलाई से कमजोर पड़ा मानसून एकबार फिर जोर पकड़ेगा. जिसके बाद राज्य में कहीं-कहीं भारी एवं अन्य क्षेत्रों में आंशिक एवं मध्यम दर्जे की वर्षा होती रहेगी. अब तक झारखंड में 141.3 मिलीमीटर वर्षा हुई हैं. हालांकि सामान्य वर्षा 246.2 मिलीमीटर रिकार्ड की गई है. बुधवार को सर्वाधिक 26.2 मिलीमीटर वर्षा सिमडेगा में रिकार्ड की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-people-beat-up-red-handed-while-stealing-scooty-handed-over-to-police/">जमशेदपुर:

स्कूटी चोरी करते रंगेहाथ पकड़कर लोगों ने पीटा, पुलिस को सौंपा

कोल्हान में छिटपूट होती रहेगी वर्षा

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रीय चक्रवात के कमजोर पड़ने का असर कोल्हान में भी पड़ा है. यहां भी वर्षा रूक-रूककर हो रही है. ऐसी स्थिति 9 जुलाई तक रहेगी. कोल्हान में 10 जुलाई के बाद से मानसून एकबार फिर पूरी तरह सक्रीय होगा. जिसके बाद औसतन वर्षा देखने को मिल सकती हैं. उन्होंने कहा कि वर्षा के दौरान वज्रपात की पूरी संभावना है. इसलिए किसान एवं ग्रामीण उस दौरान पूरी सावधानी बरतें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही