Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भूतनाथ मंदिर में राणी सती दादी का आयोजित हुआ मंगलपाठ

Advertisement
Advertisement
जमशेदपुर : आओ मां आओ मां आओ भक्तों के घर कभी आओ मां..., मेहँदी रचे थारे हाथ में.... चुनरी के पल्ले से दादी धन बरसाती है...., लाया थारी चुनरी कर लो दादी स्वीकार..., थारो-म्हारो मावडी कोई रिश्ता तो पुराना है..., मेरी अखियां करे है इंतजार मां..., दीवाने हम दादी के हम तो मत वाले हैं..., तेरा किसने किया सिंगार मावडी... भजनो पर महिलाएं झूमती रही. मौका था शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा आयोजित श्री राणी सती दादी जी का भव्य मंगलपाठ का. श्री गणेश वंदना के साथ भजनों का कार्यक्रम दोपहर 3 बजे शुरू हुआ, जो देर रात तक चला. इससे पहले श्री राणी सती दादी जी की पूजा अर्चना शुरू हुई. मंजु-राजकुमार चंदुका ने पूजा की और पंडित मनोज शर्मा (जुगसलाई) ने विधिवत रूप से पूजा करायी और सब भक्तों को रक्षा सूत्र बांधा. इसका आयोजन रविवार को बिष्टुपुर के सर्किट हाउस एरिया स्थित निर्माणाधीन नारायणी धाम भूतनाथ मंदिर परिसर में हुआ, जहां झुंझनु धाम की छटा दिख रही थी. यहां झुंझनु धाम सज धज कर तैयार हुआ और सुसज्जीत आसन में दादी जी की प्रतिमा स्थापित की गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shooter-kid-arrested-with-pistol-in-azadnagar/">जमशेदपुर

: आजादनगर में पिस्टल के साथ शूटर बच्चा को दबोचा

राजस्थान से आए थे कलाकार

[caption id="attachment_402941" align="aligncenter" width="1145"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/राणी-सती-दादी-1.jpg"

alt="" width="1145" height="460" /> मंगलपाठ का वाचन करती मंजू शर्मा एवं मौजूद महिलाएं[/caption] कार्यक्रम में भजन कलाकार राजस्थान के जयपुर से आए हैं. कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर जय दादी जी की जयकारो से गूंज रहा था. मंगल पाठ का वाचन मंजू शर्मा ने अपने मनमोहक एवं सुरीले अंदाज में किया. भजनों पर महिलाओं ने दादी जी को अपने नृत्य से खूब रिझाया. मंगलवाचन के पश्चात दादी भक्तो ने दादीजी की आरती की एवं 56 भोग का प्रसाद लगाया. तत्पश्चात दादीजी की सुहाग सामग्री मंगल पाठ पढ़ने वाली 500 से अधिक महिलाओ के बीच वितरण किया गया. काफी संख्या मे दादी भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-49th-annual-conference-of-insurance-employees-union-jamshedpur-mandal-concluded/">जमशेदपुर

: बीमा कर्मचारी संघ जमशेदपुर मंडल का 49वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में नारायणी सेवा ट्रस्ट के राजकुमार चंदुका, राजकुमार संघी, कैलाश सरायवाला, राम रतन कांवटिया, विजय मित्तल, नवीन पोददार मनोज मोदी, प्रदीप देबूका, विमल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, राजेश गर्ग, रुपक पासरी, ममता मुरारका, संगीता देबूका, कंचन अग्रवाल, विनीता नरेडी, कविता अग्रवाल (सोनारी), कविता अग्रवाल (साकची), मनीषा संघी, ललित सरायवाला, सबिता अग्रवाल, नीलू गर्ग आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-all-sikhs-are-ordered-by-guru-manyo-granth/">जमशेदपुर

: सब सिक्खन को हुक्म है गुरु मान्यो ग्रंथ…
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही