Jamshedpur (Rohit Kumar) : बागबेड़ा थाना अंतर्गत हरहरगुट्टू पुराना बाजार के पास भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज कुमार पर 7 दिसंबर 2021 को धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में शुक्रवार को जमशेदपुर न्यायालय में मृतक के पिता विजय कुमार की गवाही हुई. मामले की सुनवाई प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा की अदालत में हुई. इस दौरान हत्या के आरोपी सोनू सिंह और कमल की घाघीडीह जेल से ही वर्चुअल तरीके से पेशी हुई, जहां मृतक के पिता ने दोनों आरोपियों की पहचान की. उन्होंने अदालत को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना 7 दिसंबर की रात 10 बजे की है. घटना के बाद उन्होंने सूरज को टीएमएच पहुंचाया. रास्ते में ही सूरज ने आरोपियों का नाम लिया. अस्पताल में तीन दिन चले इलाज के बाद सूरज ने दम तोड़ दिया. विजय कुमार की ओर से अधिवक्ता प्रभात शंकर तिवारी ने कोर्ट में बहस की. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-munna-sabar-was-bitten-by-poisonous-snake-referred-to-mgm/">डुमरिया
: मुन्ना सबर को जहरीले सांप ने डंसा, एमजीएम रेफर
: बीडीओ ने मनरेगा योजना को लेकर कर्मचारियों संग की बैठक [wpse_comments_template]
: मुन्ना सबर को जहरीले सांप ने डंसा, एमजीएम रेफर
जमीन विवाद में की गई थी हत्या
घटना के बाद सोनू ने पुलिस के समझ सरेंडर कर दिया था. उसने पुलिस को बताया था कि सूरज के साथ जमीन के मामले के लेकर विवाद चल रहा था. राजनीतिक दल में अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद अक्सर इन लोगों के बीच टकराव की स्थिति बनती रहती थी. सूरज उनके हर काम में बाधा पैदा कर रहा था. लिहाजा इन लोगों ने उसकी हत्या की योजना बनाई. 7 दिसंबर 2021 को रात करीब 10 बजे हरहरगुट्टू पुराना बाजार के पास सूरज पर धारदार हथियार से हमला किया था. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bdo-held-meeting-with-employees-regarding-mnrega-scheme/">घाटशिला: बीडीओ ने मनरेगा योजना को लेकर कर्मचारियों संग की बैठक [wpse_comments_template]
Leave a Comment