Search

जमशेदपुर : विकास की अंधी दौड़ में हमने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है – डीसी

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : विकास की अंधी दौड़ के कारण हमने पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाया है. इसकी पूर्ति भी आने वाली पीढ़ी के लिए हमें करनी है. उक्त बातें उपायुक्त विजया जाधव ने पर्यावरण दिवस पर गोपाल मैदान में आयोजित आरआरआर कॉनक्लेव में बतौर मुख्य अतिथि कहीं. उन्होंने कहा कि हमने कभी सोचा ही नहीं कि जंगल समाप्त होंगे, हवा प्रदूषित होगी और पीने के लिए पानी की किल्लत होगी. इसलिए अनावश्यक रुप से हम लोगों ने इसका दोहन किया. इसके परिणाम हमारे सामने हैं. पीने के पानी के लिए मश्क्कत करनी पड़ रही है. नदियां प्रदूषित हो रही हैं. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-the-mla-laid-the-foundation-stone-of-many-schemes/">बहरागोड़ा

: विधायक ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास
जलस्रोत सूख रहे है. हम सोचते रहे पेड़ उगेंगे ही, पानी खत्म ही नहीं होगा, इसलिए हम लोगों में इनको संरक्षित करने का प्रयास ही नहीं किया. आने वाली पीढ़ी के लिए हमें पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर से प्रयास करना होगा. सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत 15 दिवसीय चलाए गए आरआरआर (रियूज, रिड्यूज और रिसाइकिल) अभियान का समापन समारोह का आयोजन टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वाईस प्रेसिडेंट, टाटा स्टील चाणक्य चौधरी, एवं प्रबंध निदेशक, टाटा स्टील यूआईएसएल रितु राज सिन्हा, प्रणय सिन्हा, मनोज शेखावत उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sails-jharkhand-mines-group-donates-battery-operated-vehicle-to-biodiversity-park/">किरीबुरू

: सेल की झारखंड खान समूह ने जैव विविधता पार्क को बैटरी चालित वाहन दिया
इस दौरान इंडियन स्वच्छता लीग 2022 में बेहतर प्रदर्शन के लिए उपायुक्त ने टाटा स्टील यूआईएसएल को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया. इसे टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ने प्राप्त किया. स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत हर साल स्वच्छ सर्वेक्षण आयोजित किया जाता है. इसमें स्वच्छ स्कूल के लिए विद्या भारती चिन्मया स्कूल, स्वच्छ अस्पताल के टीएमएच और स्वच्छ होटल के लिए रमाडा को पुरस्कृत किया गया. वहीं उपायुक्त द्वारा ब्रांड एंबेसडर पप्पू सरदार और मौसमी चटर्जी को भी पुरस्कृत किया गया. वहीं आरआरआर अभियान के दौरान सबसे ज्यादा प्लास्टिक संग्रह करने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp