Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल में बागबेड़ा की पूजा देवी की मौत मामले में डेढ़ माह बाद भी जांच अधूरी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: बागबेड़ा की रहने वाली गर्भवती पूजा देवी की मौत मामले में डेढ़ माह बाद भी जांच पूरी नहीं हुई. परिजन एमजीएम अस्पताल, साकची थाना, डीसी ऑफिस एवं एसडीओ ऑफिस का चक्कर लगाने को विवश हैं. इस मामले को लेकर सोमवार को झारखंड मजदूर यूनियन के नेता चेतन मुखी के नेतृत्व में परिजनों ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया. पूजा देवी के पिता दिनेश प्रसाद रजक ने बताया कि इस वर्ष 9 जनवरी को उसकी गर्भवती पुत्री की एमजीएम अस्पताल में चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मियों की लापरवाही के कारण मौत हो गई. दोषियों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की मांग अस्पताल अधीक्षक, साकची थाना एवं उपायुक्त को दी गई. लेकिन डेढ़ माह बाद भी जांच पूरी नहीं हुई. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-arrested-five-in-connection-with-the-theft-of-iron-gate-from-sidgora-recovered-goods/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा से लोहे का गेट चोरी के मामले में पुलिस ने पांच को दबोचा, सामान बरामद

न्याय नहीं मिलने पर आमरण अनशन करेंगे परिजन: चेतन मुखी

प्रदर्शन में शामिल झारखंड मजदूर यूनियन के नेता चेतन मुखी ने बताया कि परिजनों को कार्यालयों का चक्कर लगवाया जा रहा है. घटना के बाद चिकित्सक नीरू झा एवं नर्स को चिन्हित कर साकची थाना में प्राथमिकी के लिये आवेदन दिया गया. लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की. इस मामले में उपायुक्त ने धालभूम एसडीओ को जांच का जिम्मा दिया. लेकिन उनकी ओर से भी अभी जांच पूरी नहीं की गई. कम से कम परिजनों को जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए या बता दिया जाए. वह भी नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि मृतक के परिजन अनुसूचित जाति से आते हैं, फिर भी न्याय के लिए भटक रहे हैं. आज उपायुक्त के शहर में नहीं रहने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो पाई. उन्‍होंने कहा कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं होगी तो परिजन आमरण अनशन करने को विवश होंगे. इसे भी पढ़ें:किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-coal-and-ore-transportation-at-balaji-sponge-plant-stalled-indefinitely/">किरीबुरु

: बालाजी स्पंज प्लांट में कोयला व अयस्क ढुलाई अनिश्चितकाल के लिए ठप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही