Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आने वाले वर्षों में अब प्राइवेट के बजाय सरकारी स्कूलों में नामांकन के लिए लगेगी लंबी कतार : सीएम

Jamshedpur (Anand Mishra) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को रांची के जगन्नाथपुर स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव उच्च विद्यालय विद्यालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में जमशेदपुर के तीन समेत राज्य भर में चयनित 80 उत्कृष्ट विद्यालयों (एसओई) का ऑनलाइन उद्घाटन किया. जमशेदपुर में उत्कृष्ट विद्यालयों को रूप में चयनित उत्क्रमित प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय साकची, बीपीएम प्लस टू उच्च विद्यालय बर्मामाइंस और कस्तूरबा विद्यालय सुंदरनगर शामिल है. इन विद्यालयों का संचालन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अंग्रेजी माध्यम से किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने उक्त विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया की भी शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने उम्मीद जतायी कि इन विद्यालयों के माध्यम से राज्य में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी. आगामी वर्षों में अब प्राइवेट विद्यालयों के बजाय सरकारी विद्यालयों में एडमिशन के लिए लंबी कतार देखने को मिलेगी. इस दौरान उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने और ड्रॉप आउट की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं की भी चर्चा की. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-accident-in-rkfl-plant-3-4-death-of-contract-worker/">आदित्यपुर

: आरकेएफएल के प्लांट 3-4 में हादसा, ठेका कर्मी की मौत
यहां जिला स्तरीय समारोह का आयोजन उत्क्रमित प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय साकची में किया गया. यहां उपस्थित जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारी, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण ऑनलाइन उद्घाटन के गवाह बने. समारोह के आरंभ में स्कूल की प्राचार्य मंजू सिन्हा ने स्वागत भाषण किया. तत्पश्चा उपायुक्त विजया जाधव, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा व अन्य ने अपने विचार रखे. समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया, जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी, एडीपीओ पंकज कुमार समेत शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी, अभिभावक, विद्यार्थी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : केंदू">https://lagatar.in/police-administrations-eye-on-kendu-leaf-business-action-will-be-taken-against-levy-collector-and-giver/">केंदू

पत्ता कारोबार पर पुलिस प्रशासन की नजर, लेवी वसूलने और देनेवाले पर भी होगी कार्रवाई
आवेदन आरंभ : जिले के तीनों समेत राज्य भर के सभी 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए मंगलवार से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है. इसकी अंतिम तिथि 16 मई है. इन विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्धता भी प्राप्त हो चुकी है. यहां अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी. जमशेदपुर स्थित उत्क्रमित प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय साकची में कक्षा 6, 7 एवं 8 में केवल बालिकाओं के नामांकन के लिए आवेदन किया जा सकता है. इसी तरह कस्तूरबा विद्यालय सुंदरनगर में केवल छठी कक्षा में बालिकाओं के नामांकन के लिए आवेदन किया जा सकता है. इसके अलावा बर्मामाइंस स्थित बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में नौवीं कक्षा में बालक एवं बालिका दोनों के नामांकन के लिए आवेदन किया जा सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही