Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग में कर्मचारियों के हित को लेकर हुई चर्चा

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग शनिवार को साकची स्थित बारी क्लब हाऊस में हुई. मीटिंग से पूर्व दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद पिछले मीटिंग की कार्रवाही को पढ़कर यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह ने सुनाया. जिसे कमेटी मेंबरो ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया. वहीं कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने वार्षिक लेका-जोखा प्रस्तुत किया. हरिशंकर सिंह के एकाउंट्स पर कमेटी मेंबर एके गुप्ता ने आपत्ति जतायी, जसे हरिशंकर सिंह ने दूर किया. इस दौरान सेवानिवृत होने वाले कमेटी मेंबरों को विदाई दी गयी. जिसमें भाष्कर तिवारी, आरआर शरण, सूरज यादव, गोपाल लाल और पीके दास शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-294-applications-received-in-energy-fair-rs-6-49-lakh-revenue-collected/">जमशेदपुर

: ऊर्जा मेला में 294 आवेदन प्राप्त हुए, 6.49 लाख रुपए राजस्व का हुआ संग्रह

अध्यक्ष ने रिपोर्ट कार्ड पेश किया

इस दौरान सेवानिवृत होने वाले सारे कमेटी मेंबरों ने अपने अनुभव को साझा किया और यूनियन को और मजबूत बनाने पर बल दिया. इस अवसर पर अध्यक्ष संजीव चौधरी ने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया और कहा कि उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार कर्मचारी हित में काम किया है आगे भी करते रहेंगे. अध्यक्ष ने कहा कि एस्टेट, लैंड, मार्केट का आरओ कराया गया है. इसी तरह सीएसआर, एचएसएम आइएम विभाग के अलावा वर्षों से रुके एटूएफ ब्लास्ट फर्नेस का आरओ भी कराया गया है. यह एक सफलता के सामान है. उन्होंने पुरी सेमिनार और इंटक दिल्ली के अधिवेशन की भी जानकारी कमेटी मेंबरों को दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-murder-case-registered-11-days-after-death-police-engaged-in-investigation/">जमशेदपुर

: मौत के 11 दिन बाद हत्या का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

अप्रैल माह में एमडी कमेटी मेंबरों से होंगे रूबरू

अध्यक्ष ने बताया कि कर्मचारियों के कई लेवल पर प्रोमोशन रुका हुआ है. उन सारे प्रोमोशन के मसले का हल निकाला जायेगा. एनएस ग्रेड का चार ब्लॉक बना है लेकिन तीन ही ब्लॉक का लाभ सबको मिल पाया है. इस कारण सभी के स्ट्रक्चर को दुरुस्त किया जायेगा. कहा कि एसोसिएट्स कल्चर के सारे लोग सीनियर एसोसिएट के बाद प्रोमोशन के लिए रुके हुए है. ऐसे में प्रोमोशन को लेकर यूनिफार्म स्ट्रक्चर बनाया जायेगा. एसएनटीआइ से डिप्लोमा करने वाले कर्मचारियों को हायर एजुकेशन बेनीफिट अभी नहीं मिल रहा है. इस संबंध में प्रबंधन से बातचीत हुई है. अध्यक्ष ने बताया कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो अप्रैल माह में एमडी टीवी नरेंद्रन सीधे कमेटी मेंबरों से रूबरू होंगे और उनके सवालों का जवाब देंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही