Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोराई कुलु समाज कल्याण समिति के सम्मेलन में समाज की मजबूती पर दिया जोर

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : गोराई (तेली) कुलु समाज कल्याण केंद्रीय समिति की ओर से वार्षिक पारिवारिक सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम रविवार को आयोजित हुआ. सिदगोड़ा बिरसा मुंडा टाउन हाल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए. मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय और सांसद विधुत वरण महतो उपस्थित थे. अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. सम्मेलन में झारखंड, ओडिशा, बंगाल और बिहार के तेली जाती के लोग शामिल थे, इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य एकता और भाईचारे का परिचय को कायम रखना था. इसमें महिलाओं और बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया था, जिसमें लगभग दो हजार लोग शामिल हुए. सभी के लिए नाश्ते और भोजन का प्रबंध भी किया गया था.

इसे भी पढ़ें  : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-father-of-chief-advisor-of-jugsalai-gaurishankar-road-gurudwara-passes-away-wave-of-mourning/">जमशेदपुर

: जुगसलाई गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा के मुख्य सलाहकार के पिता का निधन, शोक की लहर

भवन निर्माण की रखी मांग

सांसद एवं विधायक से गोराई समाज के कार्यालय हेतु जमशेदपुर में एक भवन निर्माण की मांग रखी गई. जिसपर पहल करने के लिए सांसद व विधायक ने आश्वासन दिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष दयाल गोराई, महासचिव राजू गोराई, कोषाध्यक्ष संतोष गोराई, मीडिया प्रभारी करण गोराई, सदस्यों में संदीप गोराई, महाबीर गोराई, शंकर गोराई, मालती गोराई, सुबोध चन्द्रा गोराई, राधा गोराई, सुनीता गोराई, सुदेश गोराई, सुनील गोराई, दिजोराज गोराई, भागीरथ गोराई, धरनी गोराई, अंजली गोराई, भागीरथ गोराई, महेश्वर गोराई, सुखदेव गोराई, राजू गोराई, निमाई गोराई आदि सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही