Search

 
 
 

जमशेदपुर : दानिश हत्याकांड में पिता ने कोर्ट में दी गवाही, कहा- नमाज के बाद कर दी गई बेटे की हत्या

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत नूर कॉलोनी में सबानुल हक उर्फ दानिश की 29 दिसंबर 2020 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष अनिल कुमार मिश्रा की अदालत में मृतक के पिता इमामुल हक ने गवाही दी. उन्होंने कोर्ट को बताया कि जमीन विवाद में बेटे की हत्या कर दी गई है. डाबर, तांडा, फैयाज मकसूद और एक अन्य के साथ बेटे का जमीनी विवाद चल रहा था जिसको लेकर हत्या के पूर्व विवाद भी हुआ था. आजादनगर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी. 29 दिसंबर 2020 को बेटा मस्जिद से नमाज पढ़कर निकल रहा था तभी पांचों ने मिलकर बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. सूचना पर वे घटनास्थल पहुंचे. उस वक्त बेटे की सांसे चल रही थी. बेटे ने सभी का नाम बताया. उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-iron-city-turned-saffron-on-the-eve-of-hindu-new-year-thousands-of-people-participated-in-the-shobha-yatra/">जमशेदपुर

: हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर भगवामय हुई लौहनगरी, शोभा यात्रा में हजारो लोग हुए शामिल

यह है मामला

जमीन विवाद को लेकर 29 नवंबर 2020 को दानीश की हत्या कर दी गई थी. स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने उसे गोली मारी थी. घटना का मुख्य साजिशकर्ता शाहबाज उर्फ सन्नी उर्फ डाबर को बनाया गया था जबकि मकसूद उर्फ काला मकसूद ने घटना की रेकी की थी. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही