Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वित्तीय वर्ष 2022-23 में 279 करोड़ रुपए का शराब गटक गए जिलेवासी

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड के सीमावर्ती राज्य बिहार में जहां शराब पर प्रतिबंध है. लोगों को शराब पीने के लिए बिहार से सटे झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में आना पड़ता है. वहीं झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला में लोगों ने 279 करोड़ रुपए का शराब गटक गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 279 करोड़ 14 लाख 15 हजार 966 रुपए राजस्व संग्रह किया गया. जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 212 करोड़ 79 लाख 1476 रुपए राजस्व संग्रह किया गया था. इस संबंध में उत्पाद विभाग सहायक आयुक्त एके मिश्रा ने बताया कि उत्पाद विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में लगातार छापेमारी कर कुल 839 मामले दर्ज किए गए. जबकि 79 छापेमारी के दौरान 102 लोगों को जेल भेजा गया. 671 लोगों के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-coming-years-there-will-be-long-queues-for-enrollment-in-government-schools-instead-of-private-ones-cm/">जमशेदपुर

: आने वाले वर्षों में अब प्राइवेट के बजाय सरकारी स्कूलों में नामांकन के लिए लगेगी लंबी कतार : सीएम

लोक अदालत में 234 मामलों का निपटारा किया गया

छापेमारी के दौरान 5 लाख 94 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया. वहीं लोक अदालत में कुल 234 मामलों का निपटारा किया गया है. जिसके माध्यम से 11 लाख 51 हजार 860 रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई है. विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 26,539 लीटर अवैध चुलाई शराब, 4,33,665 किलो जावा महुआ, 317 लीटर अवैध देशी शराब और 4,595 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त किया गया है. वहीं वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 689 मामले दर्ज किए गए थे. 94 छापेमारी के दौरान 40 लोगों को जेल भेजा गया था. 554 लोगों के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया गया. छापेमारी के दौरान 6 लाख 68 हजार रुपए जुर्माना वसूले गए. लोक अदालत में 507 केस का निपटारा किया गया था. जिसमें 22 लाख 45 हजार 600 रुपए राजस्व प्राप्त किए गए थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही