Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के "अलविदा" में जयप्रकाश को मिस्टर व ममता महतो को मिस एनटीटीएफ का खिताब

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में शनिवार को `अलविदा` का आयोजन किया गया. अतिथियों, संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन एवं उप प्राचार्य रमेश राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की. इस दौरान नृत्य-गीत समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र-छात्राओं ने प्रतुत किये. समारोह में संस्थान 2021- 24 बैच के छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिन्हें उज्जवल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी गयी. संस्थान के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हुए. समारोह में सर्वप्रथम शोभा एंड ग्रुप ने प्रस्तुत नृत्य किया. इसके बाद आकाश एंड ग्रुप ने अपने गायन से समा बांध दिया. समारोह में डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग, डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, डिप्लोमा इन टूल एंड डाई इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के सभी छात्र-छात्राओं के इस नए सफर के उज्जवल भविष्य की कामना की गई. साथ ही तकनीकी के क्षेत्र में संस्थान का नाम रोशन करने के लिए उन्हें बधाई दी गई. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-researcher-suffering-from-cancer-dies-in-pursuit-of-phd-degree/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : पीएचडी डिग्री की आस लिए चल बसी कैंसर पीड़ित शोधार्थी
समारोह में जयप्रकाश को मिस्टर एनटीटीएफ़ और ममता महतो को मिस एनटीटीएफ का खिताब प्रदान किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य ने प्रीता जॉन ने छात्र-छात्राओं को अपने इस नए सफर में तकनीकी शिक्षा का प्रयोग कर जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने की सीख दी. साथ ही विभिन्न तकनीकी कंपनियों में अपनी जगह सुनिश्चित करने पर शुभकामनाएं दी. समारोह के समापन पर स्नेहा होता ने धन्यवाद ज्ञापन किया. समारोह में संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन, रमेश राय, शिप्रा, रोहित कुमार सिंह, दीपक सरकार, पंकज, मंजर, मृणमॉय, रोहित, नकुल, अजीत, रंजीत, ज्योति, नेहा, मिथिला, ज्योति, मंजुला, वीणा, मनीषा, इतिश्री, शर्मिष्ठा, सागरिका, स्मृति, शिल्पा समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-cm-gave-the-basic-mantra-of-victory-to-the-booth-committee-members/">आदित्यपुर

: सीएम ने बूथ कमेटी के सदस्यों को दिया जीत का मूल मंत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही