Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ब्याहुत कलवार समाज के होली मिलन समारोह में फगुआ के गीतों की रही धूम

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : ब्याहुत कलवार समाज जमशेदपुर का होली मिलन समारोह सोमवार को मानगो के जयपाल कॉलोनी में उत्साहपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया. समारोह की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष कुमार विपिन बिहारी ने की. उन्होंने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में समाज के महासचिव राजीव प्रसाद भगत एवं उनके सहयोगियों का अहम योगदान रहा. इस दौरान फगुआ एवं होली के गीतों का दौर देर तक चला. साथ ही, समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. इससे पूरा माहौल होली के रंग में रंगा रहा. वहीं इस मौके पर समाज के लोगों ने होली के पारंपरिक पकवान मालपुआ, दहीबड़ा के साथ अन्य लजीज व्यंजनों का भी जमकर लुत्फ उठाया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-womens-day-celebrated-in-block-office-premises/">घाटशिला

: प्रखंड कार्यालय परिसर में मनाया गया महिला दिवस

समारोह में ये लोग हुए शामिल

इस अवसर पर मुख्य रूप से समाज के महासचिव राजीव प्रसाद भगत मुन्ना के अलावा देवन प्रसाद, शंभू गुप्ता, विनोद भगत, विजय भगत, राजेश कुमार मुन्ना, जितेन्द्र भगत, रमेश कुमार, बाबू राधेश्याम, सुरेन्द्र प्रसाद, बाल कृष्णा जी, मोहन बाबू, अशोक कुमार साव के अलावा भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही