Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्पीक मैके के वर्कर्स कॉलेज चैप्टर के इंडक्शन प्रोग्राम में छात्रों ने जाना इतिहास व उद्देश्य

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में शनिवार को को सोसायटी फॉर द प्रोमोशन आफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमांग यूथ (स्पीक मैके) के कॉलेज चैप्टर का इंडक्शन कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के 16 बच्चों के साथ की गई. इसमें स्पिक मैके की शुरुआत, स्थापना, इतिहास और इसके उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा की गई. साथ ही कॉलेज चैप्टर का काम व साल भर की गतिविधियों के बारे में भी बताया गया. प्रो अमरनाथ सिंह विद्यार्थियों को बताया कि स्पिक मैके  की शुरुआत 1977 में आईआईटी दिल्ली के एमिरेट्स प्रोफेसर डॉ किरण सेठ ने की थी. उन्हें वर्ष 2009 में इस कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया. स्पिक मैके आज एक आंदोलन बन‌ गया है, जो लगभग 1000 शहरों के 1500 विद्यालयों एवं कॉलेजों से जुड़ चुका है, जहां 5000 से भी अधिक कार्यक्रम पूरे साल आयोजित किया जाते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-co-operative-law-college-gets-affiliation-from-bar-council-of-india-for-the-session-2023-24/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को सत्र 2023-24 के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया की संबद्धता
कॉलेज के प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक ने इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने देश की समृद्ध कला, संस्कृति एवं विरासत को संजोए रखना एवं इनका प्रचार-प्रसार करना आवश्यक है. इसी क्रम में यूजीसी के निर्देश से जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में भी स्पीक मैके हैरिटेज क्लब की स्थापना की गई है. कार्यक्रम में कॉलेज की प्रो सुनीता गुड़िया, प्रो मोनिदीपा दास, प्रो हरेंद्र पंडित एवं प्रो अमर नाथ सिंह के अलावा आंचल, लक्ष्मण, पूजा, आजाद कमल, शिव शंकर, राकेश कुमार, अनमोल, रीति, प्रताप, कुंदन एवं सुजल दास उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही