Search

 
 
 

जमशेदपुर : महिला कांग्रेस के मैत्री महासम्मेलन में महिलाओं से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होकर संविधान की रक्षा का आह्वान

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित अमल संघ में जिला महिला कांग्रेस की ओर से मैत्री महासम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के स्वस्थ मंत्री बन्ना गुप्ता, विशिष्ट अथिति गुंजन सिंह, पार्टी के जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नलिनी सिन्हा ने की. गुंजन सिंह ने महिलाओं से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होकर संविधान की रक्षा करने का आह्वान किया. प्रदेश कमेटी की ओर से उपस्थिति पुनिता चौधरी, पिंकी सिंह, शान्ति बाला ने महिलाओं और आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भागीदार बनने की अपील की. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-seeks-suggestions-for-lok-sabha-election-manifesto-releases-website-and-email-id/">कांग्रेस

ने लोकसभा चुनाव घोषणापत्र के लिए सुझाव मांगे, वेबसाइट और ईमेल आईडी जारी की
कार्यक्रम मे कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्रियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में लकी विश्वास, मनजीत कौर, उषा सिंह, गायत्री दास, लवी शर्मा, सीमा मोहंती, संध्या दास, अपर्णा गुहा, शबाना परवीन, रीना, मोनू गौड़, रश्मि निगार, शबनम परवीन, वहीदा खातून, प्रभाती देवी, चांदनी तिवारी, लखबीर कौर, सबा परवीन, शिल्पी चक्रवर्ती, सानिया दीप, प्रदेश सचिव सामंतों, संजय यादव, महिला कांग्रेस को-ऑर्डिनेटर सीताराम चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मन्द्र सोनक उपस्थित थे. साथ ही अनेक महिलाओ ने भी सम्मलेन मे हिस्सा लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही