Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मलेन जिला कार्यकरिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  पूर्वी सिंहभुम जिला मारवाड़ी सम्मलेन की जिला कार्यकरिणी की बैठक बुधवार को सम्मेलन के कार्यालय में हुई. बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा के साथ ही आगामी एक  नवम्बर को स्वर्गीय बिनोद कुमार अग्रवाल की स्मृति में साकची स्थित महालक्ष्मी दादी मंदिर में आयोजित होनेवाले रक्तदान शिविर को सफल बनाने पर चर्चा की गई. इस दौरान रक्तदान शिविर का पोस्टर का विमोचन किया गया. बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष विवेक चौधरी ने आय-व्यय का विवरण रखा जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसहमति से पास किया. बैठक का सफल संचालन जिला महामंत्री अरुण गुप्ता ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-third-jharkhand-national-film-festival-inaugurated-at-st-marys-school/">जमशेदपुर

: सेंट मेरी स्कूल में हुआ तृतीय झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन

सम्मेलन से नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा- मोदी

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक मोदी ने कहा कि आनेवाले समय में संगठन विस्तार को गति देने, नए सदस्यो को सम्मलेन परिवार से जोड़ने संबंधित समेत कई विषयो पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी. जिसका बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने समर्थन किया. इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश शाह, पंकज छावछरिया, कमल लड्डा, संतोष अग्रवाल, श्याम सुन्दर, विनोद खेमका, सुरेश कावंटिया, अशोक दीवान, तुलसी खेमका, संजय शर्मा, बबलू अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, मुरारीलाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा अध्यक्ष सार्थक अग्रवाल ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-it-is-our-duty-to-carry-forward-the-cultural-heritage-of-the-country-col-shandilya/">जमशेदपुर:

देश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्‍य- कर्नल शांडिल्य
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही