Search

 
 
 

जमशेदपुर : गुरू अर्जुन देव की याद में सिविल कोर्ट परिसर में छबील लगाई गई

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को सिविल कोर्ट परिसर में सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में छबील लगाई गई. इस दौरान हयूम पाइप गुरद्वारा के बाबा हरजिंदर सिंह ने सभी के भलाई की अरदास की. मौके पर मौजूद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा एवं समस्त न्यायिक पदाधिकारियों ने वकीलों और आम लोगों के साथ बड़े ही श्रद्धा के साथ चना, हलवा एवं शरबत का प्रसाद ग्रहण किया. प्रधान जिला जज अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से देश की विविधता से अवगत होते हैं और राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रवाद की भावना मजबूत होती है. बार एसोसिएशन की एडहॉक कमिटी के चेयरमैन लाला अजीत कुमार अम्बष्ठ ने कहा कि सिखों के महान गुरुओं ने अपने जीवन, आचरण, आदर्श, सिद्धांत, जीवन मूल्य से आदर्श गढ़े हैं और देश के भावी इतिहास को उनके बलिदान ने बदल कर रख दिया है जिस रूप में आज हम आधुनिक और मजबूत भारत को देख रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-drivers-did-mundi-hot-demonstration-to-install-ac-in-train-engine/">जमशेदपुर

: ट्रेन के इंजन में एसी लगाने के लिए चालकों ने किया “मुंडी गर्म प्रदर्शन”

गुरुओं के बलिदान से नई पीढ़ी को अवगत कराना जरुरी- सैनी

अधिवक्ता अमरजीत कौर विश्वास एवं अधिवक्ता मलकीत सिंह सैनी के अनुसार गुरुओं के बलिदान से देश एवं नई पीढ़ी को अवगत कराना है जिससे हम प्रेरणा लेकर देश की मजबूती अखंडता में अपना योगदान दे सकें. अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार अमीर खुसरो को संरक्षण देने के आरोप में मुगल बादशाह जहांगीर ने उन्हें यशा कानून के तहत शहीद करने का हुक्म दिया था. जिसके तहत उन्हें गर्म पानी में उबाला गया, उनके शरीर पर गर्म रेत डाली गई और उन्हें गर्म तवा पर बैठाया गया. श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के संपादन से उस समय के रूढ़िवादी मौलवी एवं पंडित आक्रोशित थे और भाई पृथी चंद ने साजिश रचकर गुरुजी को सजा दिलवा दी थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pf-of-retired-employees-of-timken-is-not-being-settled/">जमशेदपुर

: टिमकेन के सेवानिवृत्त कर्मियों का पीएफ का नहीं हो रहा निपटारा

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

अधिवक्ता हरजीत सिंह, अधिवक्ता नरेंद्र सिंह, अधिवक्ता जेके राजू , अधिवक्ता राजीव सिंह सैनी, अधिवक्ता नंद किशोर राय, अधिवक्ता कमलजीत सिंह, अधिवक्ता एनके मिश्रा, अधिवक्ता बोलाई पंडा, बार एसोसिएशन के रिसीवर मनोरंजन दास, अधिवक्ता भवेश कुमार, अधिवक्ता मानिक सरकार, हरदीप सिंह सिद्धू, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-bikes-and-other-goods-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-the-garage/">जमशेदपुर

: गैरेज में आग लगने से तीन बाइक समेत अन्य सामान जलकर राख 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही