Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जन सुनवाई में तार कंपनी के विस्तारीकरण का स्थानीय लोगों ने किया विरोध

Jamshedpur (Sunil Pandey) : टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (तार कंपनी) के विस्तारीकरण को लेकर गुरूवार को जन सुनवाई टिनप्लेट काली मंदिर मैरिज हॉल में हुई. उक्त जन सुनवाई में कंपनी के इर्द-गिर्द रहने वालों के अलावे प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए. सुनवाई में कंपनी के विस्तारीकरण एवं विरोध में लोगों ने अपनी आवाज मुखर की. विस्तारीकरण के विरोध में बोलते हुए स्थानीय निवासी सह भाजपा के झारखंड प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी राम सिंह मुंडा ने कहा कि कंपनी का विस्तारीकरण आम लोगों के हितों के खिलाफ हैं. कंपनी का जहां विस्तार किया जा रहा है. वह क्षेत्र जेमको मैदान की जमीन है. जहां, बरसों पुराना लिप्टस का जंगल स्थित है, साथ ही प्रस्तावित स्थल पर, एक बड़ा तालाब (जलाशय) भी स्थित है, जिससे कंपनी द्वारा उक्त स्थल के भौगोलिक स्थिति का अस्तित्व समाप्त किया जा रहा है. जबकि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार जलाशय का निर्माण कराकर, भूमिगत जलसंग्रह को बढ़ावा दे रही है, दूसरी ओर कंपनी अपने लाभ के लिए जल स्रोतों का विनाश कर रही है, जो आम जनता के हित में नहीं है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-university-completes-verification-of-certificates-of-9-teachers-received-from-jpsc-waiting-for-raj-bhavans-permission-for-syndicate-meeting/">जमशेदपुर

: कोल्हन विश्वविद्यालय को जेपीएससी से मिले 9 शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कार्य पूरा, सिंडिकेट मीटिंग के लिए राजभवन की अनुमति का इंतजार

सलगाझड़ी रेलवे फाटक सड़क बंद

राम सिंह मुंडा ने कहा कि इस जंगल स्थल में, आदिवासी समुदाय का धार्मिक पूजा स्थल को भी नष्ट किया जा रहा है, उक्त स्थल पर विस्तारित प्लांट का निर्माण हो जाने से आदिवासी समुदाय को पूजा अर्चना करने में काफी दिक्कत होगी. आदिवासी समुदाय वहां ऐरे बोंगा, बा: बोंगा, ग्राम बोंगा आदि की विधि-विधान से पूजा करते आ रहे हैं. कंपनी ने विस्तारीकरण से पहले टेल्को दो नंबर गेट से सलगाझूड़ी रेलवे फाटक तक आने वाली बर्षों पुरानी सर्वजनिक सड़क को भी बंद दिया है. जिससे आम जनता को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए प्रस्तावित उक्त स्थल पर कंपनी द्वारा विस्तारित प्लांट की स्थापना नहीं होनी चाहिए. राम सिंह मुंडा ने जन सुनवाई में इसका कड़ा विरोध किया. इसे भी पढ़ें : मेरिडियन">https://lagatar.in/meridian-enterprises-got-the-contract-to-supply-food-grains-to-the-chief-ministers-dal-bhat-center/">मेरिडियन

इंटरप्राईजेज को मिला मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र में खाद्यान्न आपूर्ति का ठेका

सीएसआर का दायित्व नहीं निभा रही कंपनी

लोक लोक सुनवाई में मौजूद पूर्व मुखिया प्रकाश शांडिल ने कहा कि कंपनी सीएसआर के तहत अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह नहीं कर रही. कंपनी की ओर से वर्तमान में किया जाने वाला विकास एवं जन कल्याण का कार्य पर्याप्त नहीं है. साथ ही कंपनी में स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं दी जा रही है. इसलिए कंपनी को विस्तारीकरण नहीं करना चाहिए. वहीं भाजपा नेता राम मुखी ने कहा कि विस्तारित प्लांट में शत प्रतिशत स्थानीय आदिवासी मूलवासीयों का नियोजन होना चाहिए, कंपनी में बाहरी लोगों का एंट्री नहीं होनी चाहिए. समाजसेवी बबलू करुवा ने कहा कि, कंपनी सीएसआर के तहत कम से कम तीन किलोमीटर के दायरे में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, आदि जन सुविधाएं उपलब्ध कराए. विस्तारीकरण जन सुनवाई में धालभूम एसडीएम, पर्यावरण विभाग के अधिकारी, कंपनी के अधिकारियों के अलावे अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-university-team-will-go-to-delhi-for-naac-accreditation-will-give-presentation-again/">जमशेदपुर

: नैक एक्रिडिटेशन के लिए दिल्ली जाएगी कोल्हान विश्वविद्यालय की टीम, फिर से देगी प्रेजेंटेशन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही