Jamshedpur ( Sunil Pandey) : आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने गुरूवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय पर हल्ला बोला. चिलचिलाती गर्मी में दमखम के साथ जुटे पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार पर जमकर शब्दबाण चलाया. विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से समाहरणालय में दंडाधिकारी के साथ पुलिस की तैनाती की गई थी. उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि हमारा मकसद यहां धरना प्रदर्शन करने का नही है, हम तो आपके द्वारा किए चुनावी वादे जो सदन में और अपने चुनावी घोषणाओं में जिक्र किया है बस उन्ही को याद दिलाने आए हैं. मुख्यमंत्री जी आपने जो वादे किए थे बस उन्ही को पूरा कर दीजिए. आखिर कौन सी विडंबना है की राज्य के युवा सड़को पर अपने अधिकार को लेकर संघर्ष करते है और आप उनके बातों को सुनने के बजाय उन्ही पर लाठियां बरसा रहे है. उन्होंने कहा कि अब आपकी सरकार के दिन लद गए. जल्द ही राज्य के युवा आपको सत्ता से उखाड़ फेकेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-state-spokesperson-kunal-shadangi-spoke-to-the-chief-secretary-of-the-state-demanding-change-in-school-timings/">जमशेदपुर
: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने राज्य के मुख्य सचिव से की बात, स्कूल के समय में परिवर्तन की मांग की
: पटमदा प्रखंड में अब तक नहीं शुरु हुआ राशन का वितरण, डीलरों द्वारा कम राशन वितरण किये जाने की होगी जांच
: जिला जज एवं एसएसपी से मिले अधिवक्ता, कार्रवाई के आश्वासन पर वापस लिया कार्य बहिष्कार [wpse_comments_template]
: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने राज्य के मुख्य सचिव से की बात, स्कूल के समय में परिवर्तन की मांग की
डीसी को सौंपा सात सूत्री मांग पत्र
प्रदर्शन के उपरांत पूर्व मंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला तथा सात सूत्री मांग पत्रव सौंपा. जिसमें झारखंड की जनभावना और बड़ी आबादी के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने, खतियान आधारित नियोजन नीति बनाकर रिक्त सभी सरकारी पदों को भरने, रोजगार का सृजन करने तथा बेरोजगारों को भत्ता प्रदान करने, जातीय जनगणना कराने तथा पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण तय करने, पूर्व में अनुसूचित जनजाति में शामिल जातियों को पुनः शामिल करने, सरना धर्म कोड लागू करने, शासन-प्रशासन मे ईमानदार छवि के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने समेत अन्य मांगे शामिल है. इससे पहले साकची आमबगान मैदान से न्याय मार्च यात्रा निकाली गई. वहां से हाथों में पोस्टर, वैनर एवं तख्तियां लिए सभी उपायुक्त कार्यालय पहुंचे तथा प्रदर्शन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-distribution-of-ration-has-not-yet-started-in-patmada-block-investigation-will-be-done-for-distribution-of-less-ration-by-dealers/">जमशेदपुर: पटमदा प्रखंड में अब तक नहीं शुरु हुआ राशन का वितरण, डीलरों द्वारा कम राशन वितरण किये जाने की होगी जांच
न्याय मार्च में ये थे शामिल
न्याय मार्च यात्रा में केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह, प्रणव मजूमदार, सागें हंसदा, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष फणिभूषण महतो, संजय मालाकार, बुद्धेश्वर मुर्मू, राजेश कर्मकार, संतोष सिंह, संजय सिंह, कमलेश दुबे, अप्पू तिवारी, दीपक अग्रवाल,मुन्ना सिंह, प्रमोद सिंह, सोमू भौमिक, अजय सिंह बब्बू, बुल्लू रानी सिंह सरदार, आकाश सिन्हा, अशोक मंडल, ललन झा, चंद्रेश्वर पांडेय, मानिक महतो, निरंजन महतो, देवाशीष चौधरी, शैलेंद्र सिन्हा, मृत्युंजय सिंह मनोज ठाकुर, के आलवे जिला के सभी मंडल के अध्यक्ष अपने पूरी टीम के साथ जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने पूरी टीम के साथ के साथ सभी अनूषंगी इकाई के सभी पदाधिकारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-advocate-met-district-judge-and-ssp-boycott-work-withdrawn-on-assurance-of-action/">जमशेदपुर: जिला जज एवं एसएसपी से मिले अधिवक्ता, कार्रवाई के आश्वासन पर वापस लिया कार्य बहिष्कार [wpse_comments_template]
Leave a Comment