Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोविंद विद्यालय तमोलिया के तीन दिवसीय शीतकालीन शिविर में बच्चोँ ने देखा चिड़ियाघर, कई खेलों का लिया आनंद

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के तामोलिया स्थित गोविंद विद्यालय में तीन दिवसीय शीतकालीन शिविर का आयोजन किया गया. पिछले 11 जनवरी से आरंभ यह शिविर रविवार को सम्पन्न हुआ. शिविर के दौरान विद्यार्थियों में तार्किक एवं मानसिक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए प्रथम दिन उन्हें चिड़ियाघर ले जाया गया. वहां बच्चों ने विभिन्न प्रकार के जंगली जानवरों और पक्षियों को देखा. दूसरे दिन विद्यार्थियों को बिरसा कृषि अनुसंधान केंद्र दारीसाई ले जाया गया एवं तीसरे दिन विद्यालय प्रांगण में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए पिकनिक की व्यवस्था की गई, जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : बार">https://lagatar.in/bar-election-observers-will-hold-a-meeting-with-the-candidates-before-the-elections/">बार

चुनाव: इलेक्शन से पहले ऑब्जर्वर करेंगे उम्मीदवारों के साथ बैठक
इसमें पासिंग पेपर, मेहंदी प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, पिक एंड रन, लेमन स्पून रेस आदि खेल शामिल थे. शिविर के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत एवं प्रमाण पत्र देकर विदाई दी गई. विद्यालय के सचिव अभिषेक शर्मा, प्राचार्य कृष्णा मोदक, एक्टिविटी इंचार्ज नौशाद रजिया के निर्देशन यह आयोजन किया गया. इसमें कार्यक्रम इंचार्ज शिक्षिका रीता घोष, पुष्पांजलि श्रीवास्तव, विभा कुमारी, शिक्षक संजीव कुमार, दयाल पात्रा और रूपम चक्रवर्ती स्कूल कर सभी सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही