Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्ष 2022 में 197 करोड़ रुपये का शराब गटक गए जिलेवासी

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जहां पड़ोसी राज्य बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. लेकिन वहां शराब उपलब्ध है. वहीं पश्चिम बंगाल में शराब झारखंड की अपेक्षा सस्ता है. पूर्वी सिंहभूम जिला की सीमा बंगाल से सटा होने के कारण शराब की खपत पर असर पड़ता है. इन सबके बीच पूर्वी सिंहभूम निवासियों ने वर्ष 2022 (जनवरी से दिसंबर) में 197 करोड़ 8 लाख 27 हजार 974 रुपये का शराब पी गए. वहीं सरकार को अन्य मद में 6 करोड़ 80 लाख 44 हजार 423 रुपये प्राप्त हुए. जिससे सरकार को कुल 203 करोड़ 88 लाख 72 हजार 397 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. वहीं अगर बात वित्तीय वर्ष 2021-22 की करे तो 212 करोड़ 8 लाख 18 हजार 379 रुपये की शराब की खपत हुई थी.जबकि अन्य मद में 5 करोड़ 96 लाख 9 हजार 208 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-tradition-of-tusu-festival-is-fading-away-tusu-songs-are-not-heard-in-the-streets/">चांडिल

: धूमिल होती जा रही टुसू पर्व की परंपरा, गली मोहल्लों में नहीं सुनाई दे रहे टुसू गीत

शराब माफियाओं के खिलाफ चलाया जा रहा है अभियान 

वहीं सरकार को कुल 218करोड़ 77 लाख 93 हजार रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था. वही वित्तीय वर्ष 2022-23 में 594 अभियोग दर्ज किए गए.78 लोगों को जेल भेजा गया. 465 लोग फरार घोषित किए गए. इस दौरान कुल 4 लाख 64 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया. इस दौरान उत्पाद विभाग की पुलिस द्वारा छापेमारी कर 17 हजार 568 लीटर देसी चुलाई शराब, 314 लीटर देशी शराब, 2 लाख 85 हजार 675 लीटर विदेशी शराब, 369 लीटर बीयर और 2,754 क्विंटल जावा महुआ जब्त किया गया था. सहायक आयुक्त उत्पाद विभाग एके मिश्रा ने बताया कि विभाग द्वारा शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधा मिले और सरकार को ज्यादा से ज्यादा राजस्व प्राप्त हो इसके लिए ही लगातार प्रयास किए जा रहे है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-excise-department-raids-and-demolishes-illegal-liquor-distillery-in-sapda/">आदित्यपुर

: सपड़ा में आबकारी विभाग ने छापामारी कर अवैध शराब भट्ठी को किया ध्वस्त
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही