Search

 
 
 

जमशेदपुर : हिंदू नववर्ष व राम नवमी को देखते हुए जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने की बैठक, दिए निर्देश

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को हिंदू नववर्ष, रामनवमी, सरहुल एवं चैती छठ के मद्देनजर नगर प्रबंधक और उड़नदस्ता दल की बैठक हुई. बैठक में एनफोर्समेंट दल को हिंदू नववर्ष, सरहुल एवं राम नवमी के जुलूस के रास्ते में पाए जाने वाले भवन सामग्री, ईंट पत्थर सड़क के किनारे रखने या फेंकने वालों से जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही उड़नदस्ता दल वाहन के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा दिए गए रूट चार्ट के अनुरूप माइकिंग कर जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे. उसके उपरांत उड़नदस्ता दल द्वारा समग्रियों को जब्त करने एवं जुर्माना वसूलने का कार्य किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ulidih-police-arrested-four-members-of-bike-thief-gang/">जमशेदपुर

: उलीडीह पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार

जुलूस वाले रास्ते को दुरुस्त करने का दिया निर्देश

कालीमाटी रोड, साकची चौक, गणेश मैदान, बिष्टुपुर, स्ट्रेट माइल रोड जिसमें पूर्व से अतिक्रमण हटाया गया था उसमें किसी प्रकार से अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूलने एवं नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया. जुलूस वाले रास्ते का पूर्वालोकन करने एवं उड़नदस्ता दल का नेतृत्व करते हुए व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर प्रबंधक रवि भारती द्वारा निर्देश दिया गया. बैठक में प्रशिक्षु कार्यपालक पदाधिकारी संतोषणी मुर्मू, नगर प्रबंधक क्रिस्टीना कश्च्यप, प्रभारी कर दारोगा मनोज कुमार लाल दास, क्षेत्रीय कर कर्मी प्रकाश भगत, बिनोद तिवारी, दिलीप बारीक, गणेश राम के साथ सभी कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही