Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानसून के मद्देनजर जुगसलाई नगर परिषद ने कराई नालों की सफाई

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जुगसलाई नगर परिषद द्वारा मानसून को देखते हुए सभी बड़े एवं छोटे नालियों की साफ-सफाई कराई जा रही है. इस क्रम में शनिवार को विंध्यवासिनी मन्दिर एवं बसंत बिहार कॉलोनी क्षेत्र में बड़े नाला की सफाई तथा हरिजन बस्ती एवं स्टेशन रोड में छोटे नालों की सफाई की गई. इस दौरान एसडीओ धालभूम सह कार्यपालक पदाधिकारी, जुगसलाई नगर परिषद पीयूष सिन्हा के द्वारा स्टेशन रोड स्थित जीवीपी प्वाइंट एवं स्टेशन रोड में चल रहे सफाई कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-assembly-committee-expressed-concern-over-increasing-pollution-in-koyalanchal/">धनबाद

: विधानसभा की समिति ने कोयलांचल में बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंता

दुकानदारों से वसूला गया 6 हजार रुपया जुर्माना

इसी क्रम में सड़क पर समान रख कर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से 6000 रुपए जुर्माना वसूला गया. जिन दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया उसमें अशोका ट्रेडर्स, गौरव इलेक्ट्रिकल्स एवं सिटी लाइफ शामिल हैं. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक राजेंद्र कुमार, अमृता साक्षी, नवीन कुमार, शिव कनीय अभियंता, सफाई पर्यवेक्षक एवं कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही