Search

 
 
 

जमशेदपुर : पुलिस लाइन में कॉमन लेक्चर पोस्ट का उद्घाटन, एसएसपी ने किया पौधरोपण

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन में शुक्रवार को एसएसपी प्रभात कुमार ने कॉमन लेक्चर पोस्ट का उद्घाटन किया. इस लेक्चर पोस्ट के बनने के बाद पुलिस लाइन में होने वाले सभी कार्यक्रम यहीं होंगे. इसमें एक साथ 125 लोगों के बैठने की भी सुविधा है. मौके पर मौजूद एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि कई दिनों से इस कॉमन लेक्चर पोस्ट की जरुरत थी. इसके पूर्व जितने भी कार्यक्रम होते थे, उसके लिए टेंट लगाया जाता था. अब इस पोस्ट के बन जाने से इसका कई तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें बैठकर पुलिस कर्मी ट्रेनिंग ले सकते है. वहीं विदाई समारोह में भी इसका इस्तेमाल किया जाएगा. पुलिस सभा भी यहीं होगी. उन्होंने बताया कि इलेक्शन के समय पुलिस कर्मियों के बीच ब्रिफिंग करने के लिए भी इस पोस्ट का इस्तेमाल किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-mla-laid-foundation-stone-for-construction-of-shed-in-jagannath-temple-premises/">बहरागोड़ा

: विधायक ने जगन्नाथ मंदिर परिसर में शेड निर्माण का किया शिलान्यास

50 फलदार पौधे लगाए

इस दौरान एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी के विजय शंकर, ग्रामीण एसपी मुकेश लुणायत, एएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित अग्रवाल के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने पुलिस लाइन परिसर में 50 फलदार वृक्ष भी लगाए. एसएसपी ने कहा कि यह वृक्ष आज लगाए जा रहै है जो की काफी लंबे समय तक यहीं रहेंगे. आने वाले समय में यही वृक्ष छाया और फल देंगे. उन्होंने जनता को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही