Search

 
 
 

जमशेदपुरः डोमजूडी में 15 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन 29 को

सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार  करेंगे. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. इधर, भाजपा के आसनबनी मंडल अध्यक्ष हलघर दास ने कहा कि पावर प्लांट के उद्घाटन शिलापट्ट में क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो का नाम नहीं जोड़े जाने से कार्यकर्ता काफी खफा हैं.
 
लगा शिलापट्ट

Jadugora : जादूगोड़ा के डोमजूडी गांव में 15 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन शुक्रवार को होगा. उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार  करेंगे. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. इधर, पावर प्लांट के  उद्घाटन से पहले ही भाजपा के स्थानीय नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया है. भाजपा के आसनबनी मंडल अध्यक्ष हलघर दास ने डोमजूडी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विरोध का कारण बताया.

उन्होंने कहा कि पावर प्लांट के उद्घाटन शिलापट्ट में क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो का नाम नहीं जोड़े जाने से कार्यकर्ता काफी खफा हैं. उन्होंने सवाल किया कि शिलापट्ट में सांसद,  भाजपा जिप अध्यक्ष बारी मर्मू, जिला परिषद के हिरण्यमय दास व मुखिया अनिता मुर्मू का नाम क्यों नहीं जोड़ा गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही