Search

 
 
 

जमशेदपुर : एग्रिको मैदान में चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : ओनली इलेवन कमेटी के द्वारा टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में किया गया. जिसका उद्घाटन बुधवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और समाजसेवी शिव शंकर सिंह, अमरजीत सिंह राजा ने नारियल फोड़ कर किया. उद्घाटन के पश्चात सभी अतिथियों ने कश्यप इलेवन गोलमुरी और ईस्ट इलेवन मानगो के टीम से परिचय प्राप्त किया और प्रथम मैच के लिए दोनों टीम के कैप्टन के बीच टॉस करवाया. टॉस कश्यप इलेवन की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया.
इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-religious-rituals-performed-at-shri-shree-shyama-kali-temple-dharambahal-laldih/">घाटशिला

: श्रीश्री श्यामा काली मंदिर धरमबहाल लालडीह में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न
[caption id="attachment_837740" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/cricket-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि[/caption]

खिलाड़ी को प्रतिभा निखारने का मिलेगा अवसर

आयोजन मंडली के सदस्य माही कुमार ने बताया कि आज से लगातार चार दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में शहर की 16 टीमें हिस्सा ले रही है. इसका फाइनल मुकाबला 27 जनवरी को खेला जाएगा, विजेता उपविजेता के साथ बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को भी पुरुस्कृत किया जायेगा. मुख्य अतिथि दिनेश कुमार ने कहा कि क्रिकेट का भारत में अलग ही रोमांच है. यह खेल गली-गली में खेला जाने लगा है. जमशेदपुर जैसे शहर में विभिन्न स्थानों पर क्रिकेट के प्रति दीवानगी समय-समय पर देखने को मिलती है. इस आयोजन के माध्यम से अच्छे खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होगा. आयोजन को सफल बनाने में माही कुमार, सन्नी दुबे और विक्की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा करे है.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही