Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गुब्बारे उड़ाकर किया गया मायुमं टाटानगर अचीवर्स क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुआ. अचीवर्स कप सीजन एक का शुभारंभ शनिवार को मुख्य अतिथि व्यवसायी एवं समाजसेवी राजा सिंह ने रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया. मौके पर नेशनल इलेक्ट्रनिक्स के राजा सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में हर उम्र के लोग क्रिकेट के दिवाने है. एक अवसर होता है जब लोग खेल के माध्यम से अपना मनोरंजन करते है. वहीं शाखा अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन केबल टाउन मैदान गोलमुरी में किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-horrific-road-accident-in-jajpur-seven-people-from-west-bengal-died/">ओडिशा

के जाजपुर में भीषण सड़क हादसा, पश्चिम बंगाल के सात लोगों की मौत

एक्सिस बैंक की टीम 80 रन पर सिमटी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/cricket-marvadi-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीम शामिल होंगी. इसमें मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा, यंग इंडियंस, जेवाईसीए, सीए स्टूडेंट की टीम है. उन्होंने बताया कि पहला मैच एक्सिस बैंक और टाटानगर अचीवर्स के बीच खेला गया. जिसमें 10 ओवर में अचीवर्स ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 110 रन बनाए. वहीं एक्सिस बैंक की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 80 रन पर पूरी टीम आउट हो गई. इस प्रकार टाटानगर अचीवर्स ने 30 रनों से एक्सिस बैंक को पराजित कर दिया. शनिवार को सभी टीम एक-दूसरे के साथ अपना मैच खेलेगी. 26 फरवरी को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-murshidabads-youth-injured-due-to-bolero-collision-at-pindrabeda-turn/">आदित्यपुर

: पिन्ड्राबेड़ा मोड़ पर बोलेरो की टक्कर से मुर्शिदाबाद का युवक घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही