Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मी नगर में तीन दिवसीय विज्ञान जागरुकता मेला का शुभारंभ सोमवार को हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित थ. उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय द्वारा प्रायोजित व संस्था लिटिल ड्रॉप्स द्वारा आयोजित इस मेले में बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किये. संस्था लिटिल ड्रॉप्स एवं विद्यालय प्रबंधन समिति ने सरयू राय को तुलसी पौधा, अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर विद्यालय में उनका स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : अमेरिका">https://lagatar.in/us-shot-down-suspicious-cylindrical-and-octagonal-balloon-after-chinese-balloon/">अमेरिका
ने चीनी गुब्बारे के बाद संदिग्ध बेलनाकार व अष्टकोणीय बैलून को भी मार गिराया
: ईचागढ़ पुलिस ने 15 एकड़ में अफीम की फसल को किया नष्ट
ने चीनी गुब्बारे के बाद संदिग्ध बेलनाकार व अष्टकोणीय बैलून को भी मार गिराया
विज्ञान का मतलब ही खोज है : सरयू राय
इस अवसर पर सरयू राय ने बच्चों को बताया कि विज्ञान का क्या अर्थ है और किस तरह विज्ञान ने दुनिया को विकसित किया है. विज्ञान का मतलब खोज होता है, मन के अंदर जो बात उठे उसे खोजना ही कहीं ना कहीं नया आविष्कार ढूंढना होता है. न्यूटन और आर्कमिडीज के सिद्धांतों के बारे में बताया कि किस तरह दोनों ने ही खोज की, इसलिए बच्चों को भी खोजी होना चाहिए. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ichagarh-police-destroyed-poppy-crop-in-15-acres/">चांडिल: ईचागढ़ पुलिस ने 15 एकड़ में अफीम की फसल को किया नष्ट
Leave a Comment