Search

Jamshedpur: धालभूम क्लब में सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ

Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मलेन के तत्वावधान में बृहस्पतिवार से सप्ताहव्यापी भागवत कथा का आयोजन साकची स्थित धालभूम क्लब ग्राउंड में किया गया है. इस उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो महालक्ष्मी मंदिर से प्रारंभ होकर धालभूम क्लब तक गई. इस दौरान आगे आगे धर्म ध्वज लेकर 108 पुरोहित चल रहे थे. जबकि पीछे पीछे कलश लेकर महिलाएं चल रही थीं. धालभूम क्लब पहुंचने पर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया. वैदिक एवं धार्मिक विधि विधान पूरा करने के बाद कथा प्रारंभ की गई.

शुकदेव जी का चरित्र और भागवत जी की महिमा बताई

भागवत मर्मज्ञ आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी ने भागवत कथा प्रारंभ की. कथा के पहले दिन उन्होंने शुकदेव जी का चरित्र और भागवत जी की महिमा बताई. कहा श्रीमद भागवत जी हर मनुष्य के लिए अनुकरणीय और प्रासंगिक है.  इसपर प्रकाश डालते हुए कथा वाचक ने बताया कि श्रीमद भागवत की कथा मनुष्य को ईश्वर के साथ जोड़ देती है. भगवान की भक्ति से मनुष्य अपने पापों से मुक्त हो जाता है. देवर्षी नारद द्वारा गंगाजी के तट पर श्रीमद भागवत कथा का आयोजन करवाया जाना,  कथा श्रवण से ज्ञान और वैराग्य का यौवन लौटना इत्यादि प्रसंग सुनाए गए.

भव्य सजावट बिखेर रही अनुपम छटा

पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मलेन द्वारा कथा स्थल पर बहुत ही अनुपम व्यवस्था की गयी है, चाहे व्यास पीठ की सजावट हो या पूजन वेदी या गौ पूजन हेतु निर्मित गौशाला. सभी व्यवस्था बहुत ही सुचारु रूप से संचालित हो रही थी.

यह थे उपस्थित

कथा में प्रमुख रूप से संतोष खेतान, बालमुकुंद गोयल, महाबीर प्रसाद अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, विजय मित्तल, अशोक चौधरी, शंकर गुप्ता, दीपक भालोटिया, जीवन नरेड़ी, संजय पलसानिया, संतोष अग्रवाल, ओमप्रकाश रिंगसिया, विजय आनंद मूनका, कमल किशोर अग्रवाल, सांवर लाल शर्मा उपस्थित थे. जबकि कथा के सफल और सुचारु आयोजन में अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, मंटु अग्रवाल,  अजय भालोटिया, लिप्पू शर्मा, सुरेश कवंटिया, उमेश खीरवाल, सन्नी संघी, बजरंगलाल अग्रवाल, निर्मल पटवारी, अंजू चेतानी, कविता अग्रवाल, ऊषा चौधरी आदि तत्पर रहे. इसे भी पढ़ें : Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-had-revealed-in-march-that-town-area-has-become-a-den-of-corruption-the-arrest-of-co-confirmed-the-news/">Lagatar

ने मार्च में किया था खुलासा, टाउन अंचल बन चुका है भ्रष्टाचार का अड्डा, CO की गिरफ्तारी ने लगाई खबर पर मुहर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//