Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कोर्ट में विशेष अनुसंधान एवं अभियोजन इकाई के कार्यालय का शुभारंभ

Jamshedpur (Rohit Kumar) : लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, बेहतर अनुसंधान और ज्यादा से ज्यादा अपराधियों को सजा दिलाने के लिए बनाई गई विशेष अनुसंधान अभियोजन इकाई (SIPU) के कार्यालय का उद्घाटन जमशेदपुर कोर्ट परिसर में किया गया. कार्यालय का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनील कुमार मिश्रा और एसएसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस मौके पर जमशेदपुर न्यायालय के जज और बार काउंसिल के पदाधिकारी के अलावा पुलिस कर्मी मौजूद रहे. कार्यालय के खुलने से ज्यादा से ज्यादा अपराधियों को सजा दिलाई जा सकेगी. इस इकाई का मूल काम अनुसंधान में गुणात्मक सुधार लाना तथा सजा अधिक से अधिक सुनिश्चित कराना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-doctors-submitted-demand-letter-to-drda-director-regarding-medical-protection-clinical-establishment-act-and-other-demands/">जमशेदपुर

: मेडिकल प्रोट्क्शन, क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट समेत अन्य मांगों लेकर चिकित्सकों ने डीआरडीए निदेशक को सौंपा मांग पत्र

प्रत्येक थाने से पदाधिकारी किये जायेंगे नियुक्त

मौके पर मौजूद एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि प्रत्येक थाने का एक-एक पदाधिकारी यहां का कोर्ट नोडल पदाधिकारी होगा जो न्यायालय संबंधित सभी तरह के कार्य का निपटारा करेगा. वह संबंधित लोक अभियोजक से समन्वय कर गवाहों का ससमय उपस्थित कराने, अभियोजन के बाद उसके फलाफल की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों को देने, सजायाफ्ता या रिहा होने वाले अपराधियों पर उचित निरोधात्मक कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को सूचित करने तथा संबंधित मालखाना के नमूनों का ससमय निष्पादन में सहयोग करेगा. सभी कोर्ट नोडल अधिकारी संबंधित जिले के कोर्ट अफसर के अधीन काम करेंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-brutal-murder-of-woman-in-manjhari-dead-body-recovered-from-farm-away-from-home/">चाईबासा

: मंझारी में महिला की निर्मम हत्या, घर से दूर खेत से लाश बरामद

जिम्मेवारी निर्धारित की जायेगी

सभी थाने में लंबित कांडों के अनुसार विशेष अनुसंधान पदाधिकारी नियुक्त होंगे, जो अनुसंधान के अलावा विशेष परिस्थिति में एसपी की विशेष अनुमति से ही विधि व्यवस्था के काम में लगाए जाएंगे. राज्य स्तर पर अभियोजन में विफल कांडों की समीक्षा करते हुए विफलता के कारणों को चिन्हित कर पदाधिकारियों एवं अभियोजकों की जिम्मेवारी निर्धारित कर उचित कार्रवाई के लिए राज्य स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी फॉर क्रिमिनल प्रॉसिक्यूशन को अनुशंसा भेजा जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही