Search

 
 
 

जमशेदपुर : डिमना रोड में किया गया बंग-बंधू संस्था के दूसरे कार्यालय का उद्घाटन

 
Jamshedpur (SUNIL PANDEY) : बंगाली समुदाय के अलावा समाज के दबे-कुचले लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने वाली बंग-बंधू संस्था के दूसरे कार्यालय का उद्घाटन रविवार को किया गया. मानगो के डिमना रोड में खुले इस संस्था का उद्घाटन संस्था के संस्थापक सदस्य इंद्रजीत घोष व समाज के प्रबुद्ध लोगों संयुक्त रूप से किया. इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इंद्रजीत घोष ने कहा कि बंग-बंधू संस्था की स्थापना वर्ष 2016 में हुई थी. तब से लगातार बंगाली समाज के लोगों को एकजुट करने और उनकी समस्याओं के निदान के प्रति संस्था मुखर रही है. उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की एकजूटता व गतिविधियां बढ़ाने के उद्देश्य से दूसरा कार्यालय खोला गया है. [caption id="attachment_335843" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/mango-dimna-1.jpg"

alt="" width="600" height="338" /> कार्यक्रम में शामिल संस्था के सदस्य.[/caption] इसे भी पढ़े : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-60-supporters-took-membership-of-the-party-in-the-meeting-of-aap-in-jambiragoda/">जादूगोड़ा

: जामबीरागोड़ा में आप की सभा में 60 समर्थकों ने ली पार्टी की सदस्यता

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में तत्पर है संस्था

संस्था की केंद्रीय उपाध्यक्ष अपर्णा गुहा ने कहा की संस्था लगातार बंगाली समुदाय के लोगों के अलावा भी समाज के हर जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है. स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और जरूरतमंदों की मदद के लिए संस्था एम्बुलेंस का भी संचालन करती है. मानगो क्षेत्र में नया कार्यालय खुल जाने से क्षेत्र के बंगाली समुदाय को एकजुट किया जायेगा. आने वाले दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी संस्था का कार्यालय खोलकर समाजसेवा का दायरा बढ़ाया जाएगा. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-thousands-of-liters-of-water-is-being-wasted-due-to-pipeline-rupture/">चाईबासा

: पाइप लाइन टुटने से हजारो लीटर पानी हो रहा बर्बाद

ये थे उपस्थित

अचिंतम गुप्ता, बिनोद दे, अल्पना भट्टचार्य, तरित भौमिक, आनंद महापात्रा, अमिताभ चटर्जी, देवाशीष नाहा, राजेश रॉय, जुड़ान मुखर्जी, उत्तन मुखर्जी, अनंत कुंडू, प्रोटिक घोष, संजय घोष, प्रणव सरकार, उत्तम गुहा, रूपा सरकार, सुष्मिता सरकार, शरावनी मित्रा सहित काफी संख्या में समाज के लोग आदि. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-blood-donation-camp-will-be-organized-in-sindoorgauri-phc-on-june-20/">चाकुलिया

: सिंदूरगौरी पीएचसी में 20 जून को किया जाएगा रक्तदान शिविर का आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही