Search

 
 
 

Jamshedpur : मानगो में नहीं थम रही चोरी की घटनाएं, लगातार तीसरे दिन शंकोसाई में हुई चोरी

 
  • चोरों ने स्प्रे मारकर मकान मालिक व भाड़ेदार का घर खंगाला
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मानगो थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहे हीं. विगत तीन दिनों के निरंतर कहीं न कहीं चोरी हो रही हैं. जिसके कारण पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. 7 अक्टूबर को मून सिटी राजीव पथ में महिला से चेन छिनतई के बाद 8 अक्टूबर को चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए महावीर कालोनी एवं एकतानगर के दो घरों को निशाना बनाया. उक्त मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं. इसी बीच 8-9 अक्टूबर की रात शंकोसाई के रामनगर में चोरों ने स्प्रे मारकर मकान मालिक ओमप्रकाश पंडित एवं भाड़ेदार के घर में चोरी की. घटना को अंजाम देने के बाद चोर आराम से फरार हो गए. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-karampada-culvert-fell-into-bolero-river-four-suffered-minor-injuries/">Kiriburu

  :  करमपदा पुलिया से बोलेरो नदी में गिरी, चार को लगी मामूली चोट 
घरवालों को घटना की जानकारी सुबह में हुई. जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. ओमप्रकाश पंडित ने बताया कि उनका पूरा परिवार घर में सोया हुआ था. वे अपने भगीना के साथ एक कमरे में सोए हुए थे. जबकि उनके पिताजी बरामदे में सोए हुए थे. चोरों ने स्प्रे मार कर ओमप्रकाश पंडित एवं उनके पिताजी को बेसुध कर दिया. साथ ही ओमप्रकाश पंडित के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. जिससे कोई निकल नहीं पाए. उनके घर में रखा बिजली का चार बंडल तार, गुल्लक एवं पर्स में रखे पैसे चोरी कर लिये. वहीं मकान के दूसरे तल्ले में रह रहे भाड़ेदार के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा सारा सामान लेकर भाग गए. ओमप्रकाश पंडित ने बताया कि भाड़ेदार का कितने रुपये का सामान चोरी हुआ है यह उनके आने के बाद ही पता चल पाएगा. दूसरी ओर मानगो पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-pistol-and-knife-used-in-pankaj-manjhi-murder-case-recovered/">Adityapur

: पंकज मांझी हत्याकांड में इस्तेमाल पिस्तौल व चाकू बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही