Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप कर्मियों के परिवहन भत्ता में बढ़ोतरी

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए परिवहन भत्ता में बढ़ोतरी की गई है. टाटा स्टील ग्रोथ शॉप और टिस्को मजदूर यूनियन के बीच समझौते पर दस्तखत हुए हैं. इसके मुताबिक पीजी और एन सीरीज के एंप्लाइज के लिए साइकिल भत्ता पहले 28 रुपए प्रतिदिन और न्यूनतम 420 रुपए प्रति महीना था. अब इसे बढ़ाकर 36 रुपए प्रति दिन और 540 रुपए न्यूनतम प्रतिमाह कर दिया गया है. इसी तरह दो पहिया वाहन के लिए परिवहन भत्ता पहले 1500 रुपए प्रति माह था. अब इसे 1925 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है. इसी तरह कार का भत्ता पहले 2050 रुपए प्रतिमाह था. अब इसे 2550 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : बंगाल">https://lagatar.in/bengal-polices-no-entry-four-hours-mahajam-on-gt-road/">बंगाल

पुलिस की ‘नो एंट्री’, GT रोड पर चार घंटे ‘महाजाम’

जीएस सीरीज के इंप्लाइज का भी बढ़ा परिवहन भत्ता

जीएस सीरीज के इंप्लाइज के लिए भी परिवहन भत्ता बढ़ाया गया है. इस सीरीज के इंप्लाइज के लिए परिवहन सब्सिडी पहले 28 रुपए प्रतिदिन और न्यूनतम 420 रुपए प्रतिमाह थी. इसे बढ़ाकर अब 36 रुपए प्रति दिन और 540 रुपए न्यूनतम प्रतिमाह कर दिया गया है. दोपहिया वाहन वाले कर्मचारियों के लिए जीएस 1 से जीएस 6 तक पहले 1450 रुपए प्रतिमाह परिवहन भत्ता मिलता था. अब इसे बढ़ाकर 1925 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है और कार भत्ता पहले 2000 रुपए प्रतिमाह मिलता था. अब इसे बढ़ाकर 2550 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : पिछले">https://lagatar.in/pension-to-6-50-lakh-people-in-the-last-20-years-our-government-reached-the-figure-of-18-lakhs-in-two-and-a-half-years-cm/">पिछले

20 वर्ष में 6.50 लाख लोगों को पेंशन, हमारी सरकार ने ढाई साल में ही पहुंचाया 18 लाख का आंकड़ा : सीएम

इन लोगों ने किया समझौते पर हस्ताक्षर

टाटा स्टील मैनेजमेंट की तरफ से टीक्यूएम एंड इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट अवनीश गुप्ता के अलावा 9 अधिकारी और मौजूद थे जबकि इसको मजदूर यूनियन की तरफ से किसको मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे वाइस प्रेसिडेंट दिनेश उपाध्याय महासचिव नंदन सिंह संयुक्त सचिव नवीन कुमार और कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार महतो ने समझौते पर हस्ताक्षर किए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही