Search

 
 
 

जमशेदपुर: आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगा की बढ़ी मांग

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar): पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान के बाद अचानक तिरंगा की मांग बढ़ गई है. देश का हर संगठन, हर नागरिक इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देने के लिये हर संभव प्रयास कर रहा है. बाजार में तिरंगे झंडे की मांग बढ़ गई है. मांग के अनुरूप बाजार में तिरंगा उपलब्ध नही है.
इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mp-mla-and-dc-inaugurated-the-block-office-access-road/">चाकुलिया

: प्रखंड कार्यालय पहुंच पथ का सांसद, विधायक व डीसी ने किया उद्घाटन

हर किसी को तिरंगा उपलब्ध कराने का प्रयास: वरीय डाक अधीक्षक

[caption id="attachment_385164" align="aligncenter" width="250"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/10aug8a-250x300.jpg"

alt="" width="250" height="300" /> वरीय डाक अधीक्षक गुड़िया कुमारी.[/caption]
इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम की वरीय डाक अधीक्षक गुड़िया कुमारी ने लगातार न्यूज को बताया कि सरकार के निर्देश के अनुसार डाक विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर किसी को तिरंगा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. अभी तक 42 हजार तिरंगा लोगों को उपलब्ध कराया गया है. 25 हजार तिरंगा की डिमांड अभी और पूरी करनी है. यह मांग अभी और बढ़ेगी. उन्‍होंने बताया कि डिमांड के अनुरूप तिरंगा की आपूर्ति नहीं हो पा रही है.

ऑनलाइन मंगा सकते है तिरंगा

उन्होंने बताया कि डाक विभाग द्वारा आम लोगों के लिये ऑनलाइन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. आम आदमी भी ई पोस्ट के माध्यम से ऑनलाइन तिरंगा ऑडर कर सकता है. विभाग द्वारा मात्र 25 रुपये में उनके घर पर तिरंगा बिना किसी अतिरिक्त कीमत के पहुंचाया जाएगा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी तिरंगा की डिमांड है.
इसे भी पढ़ें:पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-ban-on-broadcasting-of-ary-news-journalist-ammad-yusuf-arrested/">पाकिस्तान

: एआरवाई न्यूज के प्रसारण पर रोक, पत्रकार अम्माद यूसुफ गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही