Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में पेयजल संकट गहराया, टैंकर से हुई जलापूर्ति

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : गर्मी बढ़ने के साथ ही बागबेड़ा कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न हो गई है. जिसको देखते हुए शनिवार को बागबेड़ा कॉलोनी एवं मध्य पंचायत अंतर्गत रोड नंबर 5 स्थित शिव मंदिर के नजदीक प्राइवेट एवं हाउसिंग क्वार्टर के बीच पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पूर्व जिला परिषद् उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने निजी टैंकर से निःशुल्क पानी का वितरण किया. इस दौरान कुल 200 घर के लोग कतार में लगकर पीने का पानी लिये. इसे भी पढ़ें : पोटका">https://lagatar.in/potka-preparations-for-the-foundation-stone-of-biodiversity-park-completed-mla-will-lay-the-foundation-stone-on-s/">पोटका

 : जैव विविधता उद्यान के शिलान्यास की तैयारियां पूरी, रविवार को विधायक करेंगे शिलान्यास

पानी की किल्लत होने पर टैंकर से की जाएगी आपूर्ति

मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि पिछले कई दिनों से पानी की किल्लत होने के कारण शनिवार को टैंकर से पीने का पानी की आपूर्ति की गई. पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि बागबेड़ा में जहां भी पानी की किल्लत होगी वैसे स्थानों को चिन्हित कर लगातार टैंकर के माध्यम से पेयजल का वितरण किया जाएगा. ताकि स्थानीय लोगों को गर्मी के मौसम में पीने का पानी खरीद कर नहीं पीना पड़े. इस अवसर पर मुखिया उमा मुंडा, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, समाजसेवी गौरव सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही