Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सदस्यों की संख्या बढ़ाना व भाई-भतीजावाद समाप्त करना हमारी प्राथमिकता : अखिलेश दुबे

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : उत्तर प्रदेश संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव जल्द ही होने वाला है. इसे लेकर शुक्रवार को टीम परिवर्तन के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखिलेश दुबे द्वारा शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. दुबे ने कहा कि संघ में सदस्य़ों की संख्या बढ़ाना, भाई भतीजा वाद समाप्त करना और संघ की गतिविधियां बढ़ाना हमारी प्राथमिकता होगी. एमएनपीएस स्कूल को शहर के टॉप स्कूल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. एक सवाल के जवाब में दुबे ने कहा कि वर्तमान कमेटी द्वारा चार वर्षों में आमसभा नहीं किया गया. डोबो के निकट 4.5 एकड़ आदिवासी की जमीन को समान्य बता कर 8 करोड़ रुपए खरीदा गया लेकिन अभी तक उस पर कब्जा ननहीं दिला पाए. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-money-game-for-promotion-of-cell-officers-in-ed-advocate-complains/">किरीबुरू

: सेल अधिकारियों को ईडी में पदोन्नति के लिए हुआ पैसो का खेल, अधिवक्ता ने की शिकायत

संघ से लोगों को जोड़ने के लिए चलेगा अभियान

इसकी जानकारी संघ के सदस्यों को नहीं दी गई और ना ही इस संबंध में आमसभा बुलाकर कोई चर्चा किया गय़ा. 1994 में संघ में सदस्यों की संख्या 432 थी जबकि वर्तमान सदस्यों की संख्या 184 है. संघ से उत्तर प्रदेश के लोगों को जोड़ने के लिए अभियान चलाएंगे. कुछ लोग स्कूल को अपनी जागीर समझ लिए है. स्कूल एवं संघ में भाई भतीजा वाद को समाप्त करेंगे. इस अवसर पर मुख्य रूप से महासचिव पद के प्रत्याशी हरिश्चंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष के उम्मीदवार गिरिश तिवारी, उपाध्यक्ष के लिए रबी दुबे, ओंकार नाथ सिंह, संयुक्त सचिव के लिए ललन राय, राजकुमार त्रिपाठी एवं कार्यकारिणी सदस्यों के लिए प्रत्याशी विनोद सिंह, टीके सिंह, उमाशंकर शर्मा एवं विष्णुपाल वार्ष्णय उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही