Search

 
 
 

जमशेदपुर : छात्र नेताओं के साथ अभद्रता निंदनीय : एआईडीएसओ

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : महिला विश्वविद्यालय में 7 जुलाई को गार्ड द्वारा छात्र नेताओं के साथ किए गए अभद्रता पर एआईडीएसओ ने आपत्ति जताई है. इस विषय पर एआईडीएसओ के जमशेदपुर नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से एक बयान जारी किया. इसमें कहा है कि महिला विश्वविद्यालय में इंटर नामांकन शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं के साथ विश्वविद्यालय के गार्ड द्वारा धक्का-मुक्की करना काफी निंदनीय है. यह सही है की जमशेदपुर में एक मात्र महिला विश्वविद्यालय है. छात्र नेता छात्र-छात्राओं की समस्याओं को विश्वविद्यालय के समक्ष रखते हैं. लेकिन छात्र प्रतिनिधि के साथ अभद्रता काफी निंदनीय है. एआईडीएसओ छात्र संगठन इसकी कड़ी निंदा करता है और  विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करता है कि इस तरह बार-बार छात्र नेताओं के साथ अभद्र व्यवहार करना बंद करे. अन्यथा छात्र संघ के नेता एवं छात्र आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे. जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी. [caption id="attachment_692676" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/shubham-kumar-jha_506-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शुभम कुमार झा की फाइल फोटो[/caption]   इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bhagwat-katha-is-not-a-means-of-entertainment-it-is-a-form-of-public-awareness-sitaram-shastri/">जमशेदपुर

: भागवत कथा मनोरंजन का साधन नहीं, जन जागरण का रूप हैं – सीताराम शास्त्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही