Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: जुगसलाई में घर में घुसकर बच्ची से अश्लील हरकत, गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जुगसलाई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 10 साल की बच्ची के घर में घुसकर अश्लील हरकत करने के मामले में जुगसलाई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना दो दिनों पूर्व की है, लेकिन थाने तक मामला सोमवार को ही पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने जांच के क्रम में आरोपी महतोपाड़ा हबीबनगर के रहने वाले मो. आसिफ उर्फ सोनू को गिरफ्तार करके सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-three-arrested-for-stealing-jewelery-and-bikes-from-sitaramdera/">जमशेदपुर:

सीतारामडेरा से जेवर व बाइक चोरी में तीन गिरफ्तार

घटना के समय घर पर अकेली थी बच्ची

घटना 21 मई की है. घटना के समय 10 साल की बच्ची अपने घर पर अकेली ही थी. इस बीच ही आरोपी उसके घर के भीतर घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा. शोर-गुल सुनकर परिवार के लोग जब घर पहुंचे और आरोपी का विरोध किया. इसपर आरोपी ने बच्ची के परिवार के लोगों के साथ मारपीट की और जान से मार देने की धमकी भी दी. घटना के समय आरोपी की ओर से धमकी दिये जाने के कारण मामला दो दिनों के बाद थाने तक पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये आरोपी का पता लगाया और उसके घर पर छापेमारी करके दबोच लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-gulshan-was-murdered-by-childhood-friends-in-mango-five-arrested/">जमशेदपुर:

मानगो में बचपन के साथियों ने ही की थी गुलशन की हत्या, पांच गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही